एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कल्चर को अलग करने वाला पहला देश बना भारत, ICMR ने ट्वीट कर दी जानकारी

भारतीय वैज्ञानिकों ने भारत में यूके से आए वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान कर इसे आइसोलेट कर लिया है. सबसे खास बात ये कि नए स्ट्रेन को आइसोलेट करने वाला भारत पहला देश बन चुका है.

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर दुनियाभर में खौफ का माहौल है. पुराना वायरस तो कहर ढा ही रहा है इस नए वायरस को 70 गुना ज्यादा तेजी से संक्रमित करने वाला बताया गया है. वहीं भारत में भी एक के बाद एक नए स्ट्रेन वाले केस मिलने से दहशत है. लेकिन इस पूरे माहौल के बीच कोरोना के यूके स्ट्रेन के खिलाफ भारतीय वैज्ञानिकों को अहम कामयाबी मिली है. भारतीय वैज्ञानिकों ने अपने यहां यूके से आए वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान कर इसे आइसोलेट कर लिया है. सबसे खास बात ये कि नए स्ट्रेन को आइसोलेट करने वाला भारत पहला देश बन चुका है.

ICMR ने दी जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानि आईसीएमआर ने इस कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने तेजी से वायरल हो रहे नए यूके म्यूटेंट स्ट्रेन को आइसोलेट और कल्चर कर लिया गया है.  आइसोलेशन के जरिए नए म्यूटेंट स्ट्रेन पर वैक्सीन के असर की भी जांच की जा सकेगी. यानि देखा जा सकेगा कि कोविड वैक्सीन्स इस स्ट्रेन पर असरदार हैं कि नहीं ?.

आईसीएमआर ने दावा किया कि किसी भी देश ने ब्रिटेन में पाए गए सार्स-कोवी-2 के नए प्रकार को अब तक सफलतापूर्वक पृथक या ‘कल्चर’ नहीं किया है. वायरस के ब्रिटेन में सामने आए नए प्रकार को सभी स्वरूपों के साथ राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में अब सफलतापूर्वक पृथक और कल्चर कर दिया गया है. इसके लिए नमूने ब्रिटेन से लौटे लोगों से एकत्र किये गए थे.

‘कल्चर’ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत कोशिकाओं को नियंत्रित परिस्थितियों के तहत उगाया जाता है और आमतौर पर उनके प्राकृतिक वातावरण के बाहर ऐसा किया जाता है.

कुल आंकड़ा हुआ 29 दरअसल यूके में नए स्ट्रेन के पाए जाने के कुछ दिनों के बाद ही भारत में इस म्यूटेंट वायरस ने दस्तक दे दी थी. जिसके बाद से अभी तक भारत में नए स्ट्रेन से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29 का हो चुका है.वहीं इस ये स्ट्रेन अभी तक यूके के अलावा साउथ अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के देशों में भी फैल चुका है. भारतीय वैज्ञानिकों की इस कामयाबी से ना सिर्फ इस नए स्ट्रेन को लेकर रिसर्च में मदद मिल सकेगी बल्कि अब वैक्सीन के असर की भी जांच हो सकेगी.

 ये भी  पढ़ें

COVID-19: सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने भारत में दो वैक्सीन को दी हरी झंडी, अब DCGI की मंजूरी का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget