एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: अटलांटा में मौजूद भारतीय वैज्ञानिक का दावा- गठिया की दवा से कोरोना का इलाज संभव

कोरोना वायरस दुनियाभर में पैर पसारता जा रहा है. इस बीच अमेरिका स्थित एक भारतीय वैज्ञानिक ने बड़ा दावा किया है. डॉ मुकेश कुमार ने बताया है गठिया की दवाई से कोरोना वायरस का इलाज संभव है.

अटलांटा: अमेरिका के अटलांटा में जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बॉयोलोजी प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार ने कोरोना वायरस महामारी का इलाज खोजने का बड़ा दावा किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि गठिया की एक दवाई से कोरोना का इलाज संभव है. हालांकि अभी इसका ह्यूमन ट्रायल नहीं हुआ है. इस दवा का पहले क्लीनिकल ट्रायल किया जाएगा. इसका नतीजा आने के बाद ह्यूमन ट्रायल होगा. इसमें अभी एक से दो महीने का समय लग सकता है.

डॉ मुकेश कुमार ने कहा, हमने इस दवाई का अभी अपनी लैब में प्रयोग किया है. जानवरों पर इस दवाई का ट्रायल किया है. इंसानों पर अभी टेस्ट नहीं हुआ है, जल्द ही इंसानों पर इसका टेस्ट किया जाएगा. लेकिन इस दवा का दूसरी बीमारियों के लिए भी ट्रायल चल रहे हैं, इसलिए इसके बारे में मालूम है.

मुकेश कुमार ने कहा, कोरोना के इलाज के लिए कोई नई दवाई खोजने में समय लगेगा, इसलिए पहले से ही मौजूद दवाई का टेस्ट करके कोरोना के लिए कारगर बनाया जा सकता है. हमने अपनी लैब में मौजूद बहुत सी अप्रूव दवाइयों का वायरस पर टेस्ट किया है. इस टेस्ट में गठिया की दवाई के अच्छे पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं. ये दवा सोने की धातु से बनी हुई है. सोना काफी समय से कई बीमारियों के इलाज में काम आया है. इससे अगर इंफेक्शन होता है तो इंसान उससे लड़ सकता है.

ये दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का विकल्प साबित हो सकती है? जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बॉयोलोजी प्रोफेसर ने बताया कि उनकी कोशिश है कि ये नई दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को रिप्लेस कर देगी. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि एक बार नई दवा देने के बाद हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की जरूरत पड़ेगी. इससे कोरोना के मरीजों को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा.

हालांकि डॉ मुकेश ने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि कोविड-19 इंसानों द्वारा बनाया गया है. उनका कहना है कि अगर कोरोना वायरस किसी इंसान ने बनाया होता तो ये और भी खतरनाक हो सकता था. इस तरह के वायरस पहले भी दुनिया में देखे गए हैं.

ये भी पढ़ें-

कोरोना का कहर: देश के 80% केस और 84% मौतें सिर्फ इन सात राज्यों से हैं

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा आरोप, कहा- दिल्ली की वजह से राज्य में बढ़ रहे कोरोना मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget