एक्सप्लोरर

सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी से दिल्ली पर IS का हमला नाकाम, अफगानी आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली पर हमला करने की योजना अफगानिस्तान, दुबई एवं भारत में एक साल की निगरानी के बाद पता चल पाई. यह पाया गया कि आईएस के 12 गुर्गों को पाकिस्तान में बम हमले का प्रशिक्षण देने के बाद विश्व के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया.

नई दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकवादी हमला करने की इस्लामिक स्टेट की योजना को विफल कर दिया है. अधिकारियों ने आज बताया कि इस खतरनाक आतंकवादी समूह के एक माड्यूल में पैठ बनाकर इस योजना को विफल किया गया. आईएस की इस आतंकी योजना को एक अफगान आत्मघाती हमलावर की गिरफ्तारी के बाद विफल किया गया. इस आतंकवादी पर सुरक्षा एजेंसियां 2017 के अंत से ही निगाह रखे हुए थीं.

एक अधिकारी ने बताया कि इस खुफिया निरोधक अभियान में आईएस के गुर्गों के बीच एक व्यक्ति को प्रवेश दिलवाया गया तथा राजधानी के लाजपत नगर में उसके आवास की व्यवस्था की गयी. इस अफगान आईएस गुर्गे ने बाहरी दिल्ली के एक इंजीनियरिंग कालेज में अपना पंजीकरण करवाया. वह अब अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की हिरासत में है.

अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी सेना की मदद की. नई दिल्ली पर हमला करने की योजना अफगानिस्तान, दुबई एवं भारत में एक साल की निगरानी के बाद पता चल पाई. यह पाया गया कि आईएस के 12 गुर्गों को पाकिस्तान में बम हमले का प्रशिक्षण देने के बाद विश्व के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया.

अधिकारी ने कहा कि भारतीय गुर्गा वह व्यक्ति था जिसने अफगान के लिए लाजपत नगर में एक सुरक्षित ठिकाना तलाशा. शुरू में उसके लिए तीसरी मंजिल वाला अपार्टमेंट तलाश गया जो बाद में भूतल वाले अपार्टमेंट में परिवर्तित कर दिया गया. अफगान नागरिक ने दिल्ली हवाई अड्डे, अंसल प्लाजा माल, वसंत कुंज माल के साथ साथ साउथ एक्सटेंशन बाजार जैसे संभावित लक्ष्यों की टोह ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन. फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन. फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन. फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन. फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget