एक्सप्लोरर

Army Uniform: अब मार्केट में नहीं बेची जा सकेगी सेना की वर्दी, यूनिफॉर्म को पेटेंट कराने की तैयारी में आर्मी

Combat Uniform: भारतीय सेना की वर्दी का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए आर्मी कुछ कदम उठाने जा रही है. इसके लिए सेना वर्दी का पेटेंट प्राप्त करने की तैयारी कर रही है. अब खुले में वर्दी नहीं बिक पाएगी.

Indian Army: सैनिकों (Soldiers) की नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म (Combat Uniform) के दुरूपयोग (Misuse) को रोकने के लिए भारतीय सेना (Indian Army) पेटेंट प्राप्त करने की तैयारी कर रही है. इस बावत भारतीय सेना ने नई डिजीटल कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म के पैटर्न और डिजाइन पर अधिकार के लिए कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइन एंड ट्रैड मार्क्स के ऑफिस में एप्लाई भी कर दिया है. आपको बता दें कि पठानकोट एयर बेस (Pathankot Airbase) पर हुए हमले से लेकर कश्मीर तक में आतंकी सैनिकों की यूनिफॉर्म पहनकर ही हमला करते हैं. इसीलिए सेना नई कॉम्बेट ड्रेस के आईपीआर अधिकार (IPR Right) लेना चाहती है.

सेना की वर्दी का न हो गलत इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक, सेना मुख्यालय पूरी 11 लाख वाली थलसेना के लिए वर्ष 2025 के मध्य तक नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म मुहैया कराने का प्लान तैयार कर रही है, क्योंकि नई वर्दी बेहद ही हल्की होने के साथ साथ बेहद मजबूत है और डिजिटल पैटर्न से तैयार की गई है. इसलिए भारतीय सेना इसके दुरूपयोग को रोकना चाहती है. इस नई यूनिफॉर्म को लेकर भारतीय सेना के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं. पहली ही सुरक्षा से जुड़ी. सेना नहीं चाहती है कि सैनिकों के अलावा कोई अनिधकृत व्यक्ति इसे नहीं पहन पाए. दूसरा ये कि सेना में कार्यरत सैनिक कोई दूसरे पैटर्न वाली कॉम्बेट यूनिफॉर्म न पहन सके. यही वजह है कि सेना नहीं चाहती है कि ये नई वर्दी गली-मुहल्लों में बेची जाए, क्योंकि कई बार आतंकी तक ओपन मार्केट से सेना की (पुरानी) वर्दी को खरीदकर पहन लेते हैं. 

कानून के बारे में सेना करा रही अवगत

सेना के मुताबिक, अप्रैल के महीने में नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म के इंटेलैक्चुयल प्रोपट्री राईट्स (आईपीआर) यानि बौद्धिक संपदा अधिकार के लिए कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स के दफ्तर में आवेदन दे दिया गया था. अगले महीने तक सेना को पेटेंट मिलने की तैयारी है, लेकिन इससे पहले भारतीय सेना ने कैंटोन्मेंट और छावनी सहित ओपन मार्केट में सैन्य साजो सामान बेचने वाले दुकानदारों को नई यूनिफॉर्म और उससे जुड़े आईपीआर कानून से अवगत कराना शुरु कर दिया है.

दुकानदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

बुधवार को भारतीय सेना (Indian Army) की मिलिट्री पुलिस (Military Police) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जवानों के साथ मिलकर दिल्ली कैंट (Delhi Cant) में एक ड्राइव चलाकर वहां के दुकानदारों को नई यूनिफॉर्म (New Uniform) के बारे में जानकारी दी और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को नई यूनिफॉर्म बेचने के खतरों के बारे में आगाह किया. अगर कोई दुकानदार (Shopkeeper) ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: India China Dispute: भारत-चीन की सेना के बीच 17 जुलाई को होगी अहम बैठक, इन मसलों पर हो सकती है चर्चा

ये भी पढ़ें: Silent Santari: भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर की निगरानी कर रहा है ‘साइलेंट संतरी’, आसान नहीं इसकी नजर से बचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget