एक्सप्लोरर

सावधान पाकिस्तान ! बर्बरता का बदला ले रही भारतीय सेना, पाक सेना की चौकियां उड़ाईं

नई दिल्ली/जम्मू : पुंछ के कृष्णा घाटी में भारत के दो जवानों की हत्या और उनके शवों से बर्बरता का भारतीय सेना जबरदस्त बदला ले रही है. भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी पोस्ट और बंकरों पर जबरदस्त गोलाबारी कर रही है. इन हमलों में पाकिस्तान की कई चौकी और बंकर तबाह हो गए हैं. एबीपी न्यूज के पास एक ऐसा ही वीडियो है.

यह भी पढ़ें : खूनी BAT की अब खैर नहीं, और कड़ा होगा पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब- सूत्र

इस वीडियो में भारतीय सैनिक कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी पोस्ट और बंकरों को एटीजीएम यानि एंटी टैंक गाईडेड मिसाइल से उड़ा रहे हैं. ये वीडियो 1 मई की घटना के बाद का है. एबीपी न्यूज को ये वीडियो सेना के सूत्रों से मिला है. हाल ही में सेना प्रमुख ने भी कहा था कि हम इस बर्बरता पूर्ण कारवाई का बदला लेकर रहेंगे.

यह भी पढ़ें : सज्जनों की सेना बनना बंद करो, एक के बदले तीन के सिर काटो: कैप्टन अमरिंदर सिंह

सेना के सूत्रों का कहना है कि अभी तो बस यह आगाज है इसके बाद बड़ी कार्रवाई भी बाकी है. सेना के अधिकारी पाकिस्तानी साजिशों के खिलाफ अपनी योजना बना चुके हैं. उप सेना प्रमुख ने भी साफ किया था कि 'अब पाकिस्तान पर कार्रवाई का समय औ जगह हम तय करेंगे.'

यह भी पढ़ें : रक्षा मंत्री जेटली का पाकिस्तान पर बड़ा बयान, बोले- ‘पाक सेना की मिलीभगत बिना ऐसी बर्बरता संभव नहीं’

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के साथ मिलकर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी. यहां उन्होंने सीमा की गश्त पर लगे जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया. इसके बाद बर्बरता करते हुए दो जवानों के सिर काट दिए और भाग गए. पाकिस्तानी सेना इस तरह की हरकत पहले भी कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget