एक्सप्लोरर

लापता विमान एएन-32 पर वायुसेना का बयान, कहा- कुछ मलबों को हेलीकॉप्टर से देखा गया

आठ दिन पहले लापता हुए वायुसेना के विमान एएन-32 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. वायुसेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर से विमान से कुछ मलबों को देखा गया है. हम पूरे इलाके की खोजबीन कर रहे हैं.

नई दिल्ली: वायुसेना के लापता विमान एएन-32 को लेकर आठ दिन बाद बड़ी जानकारी सामने आई है. वायुसेना ने बयान जारी कर कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के लीपो में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर से विमान से कुछ मलबों को देखा गया है. पूरे इलाके की छानबीन की जा रही है. बता दें कि वायुसेना का मालवाहक विमान एनएन-32 तीन जून से लापता है. इस विमान में कुल 13 लग सवार थे जिनमें 8 क्रू मेंबर और पांच यात्री सवार थे.

लापता विमान एएन-32 पर वायुसेना का बयान, कहा- कुछ मलबों को हेलीकॉप्टर से देखा गया

रूस निर्मित विमान ने अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए सोमवार रात 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी. जमीनी नियंत्रण कक्ष के साथ विमान का संपर्क दोपहर एक बजे टूट गया. विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री यानी कुल मिलाकर 13 लोग सवार थे.

सोनीपत में सदमा बढ़ा वायुसेना के इस एलान के बाद हरियाणा में सोनीपत के कोहला गांव में ग़म का माहौल है. कोहला गांव का एयरमैन पंकज सांगवान भी इस विमान में सवार था और आज विमान के मलबे मिलने की खबर मिलते ही परिवार और गांव गम के सागर में डूब गया. पूरा देश एयरफोर्स के उन 13 जवानों की सलामती की दुआ कर रहे थे, लेकिन आज सेना ने एएन-32 के मलबे को ढूंढ निकाला है जिससे उन जवानों के बचने की उम्मीद धूमिल हो गई. हालांकि, अभी तक सेना ने जवानों की मौत की सूचना जारी नहीं की है. पंकज के दादा बलवंत का कहना है कि सेना ने उन्हें विमान के मलबे मिलने की सूचना दी है लेकिन अभी तक उनके बच्चों के बारे में कुछ नहीं पता चला है. इस सिथति में कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

पूरा मामला

शनिवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने जोरहाट का दौरा किया था. सापता विमान के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के बाद उन्होंने उन अधिकारियों और वायु सेना के कर्मियों के परिजनों से मुलाकात की, जो भारतीय वायुसेना के विमान में सवार थे.

वायु सेना ने लापता एन-32 के बारे में कोई भी जानकारी देने वालों के लिए 5 लाख रुपये के ईनाम का एलान किया था. वायुसेना की ओर से यह भी बताया गया था कि विमान की खोज के लिे इसरो के उपग्रहों सहित विभिन्न एजेंसियों के उन्नत तकनीक और सेंसर की मदद भी ली जा रही है.

लापता विमान एएन-32 को पायलट आशीष तंवर उड़ा रहे थे. तंवर ने सोमवार को 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी तो उसी समय उनकी पत्नी संध्या भी जोरहाट बेस पर तैनात थी. अचानक एक बजे विमान और एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम का संपर्क टूट गया. संध्या और आशीष की शादी फरवरी 2018 में हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget