एक्सप्लोरर

‘भारत शांति पसंद देश, बुरी नजर डालने वालों को जवाब मिलेगा’, बिना नाम लिए चीन-पाक को रक्षामंत्री की खरी-खरी

Rajnath Singh: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन और पाकिस्तान का बिना नाम लिए आगाह किया है कि भारत एक शांतिप्रिय देश है, अगर कोई इस पर बुरी नजर डालेगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा.

Rajnath Singh: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार, 16 अक्टूबर को कहा है कि भारत (India) ने कभी भी किसी देश को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की, लेकिन अगर किसी ने भारत पर बुरी नजर डालने की कोशिश की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. एक वर्चुअल इवेंट में राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और देश सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है.

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक शांति पसंद देश है जिसने कभी किसी देश को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की है, लेकिन अगर देश में किसी ने शांति और सद्भाव को भंग करने की कोशिश की तो उसे करारा जवाब मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सशस्त्र बलों को स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों से लैस करके सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

सशस्त्र बल जवान निस्वार्थ भाव से करते हैं सेवा

राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र, धर्म, जाति और भाषा की बाधाओं से ऊपर उठकर सशस्त्र बल के जवान निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं. भारत के ये वीर जवान कई तरह के खतरों से बचाते हैं. ऐसे में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के आदर्शों के संकल्पों को आगे लेकर आए और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करे.

आत्मनिर्भर भारत पर राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान भारत के वीर फंड केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों और अधिकारियों के परिवार वालों का समर्थन करने के लिए प्रमुख फैसलों में से एक था. रक्षा मंत्री ने बताया कि हाल ही में मां भारती के सपूत वेबसाइट शुरू की, ताकि लोग इसके फंड में ज्यादा से ज्यादा योगदान कर सकें. उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में जल्द ही पूर्ण आत्मनिर्मभरता हासिल करने के लिए मेड इन इंडिया शिप और दूसरे उपकरणों को शामिल करना संकल्प को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें:

Defense Expo 2022: गुजरात में 18 अक्टूबर को होगी भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता, राजनाथ सिंह करेंगे मेजबानी

Defence News: 'सैनिकों के काम की कीमत नहीं चुकाई जा सकती', मां भारती के सपूत वेबसाइट की लॉन्चिंग पर बोले राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget