एक्सप्लोरर

Weather News: उत्तर भारत में और बढ़ेगी कंपकंपी, दक्षिण के इन राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली में प्रदूषण से मिलेगी राहत

India Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात समेत कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

India Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आने के बाद सर्दी (Cold) का खासा असर दिखने लगा है. कुछ जगहों पर कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पिछले दो दिन से चक्रवाती तूफान अपना असर दिखाने के बाद कमजोर पड़ गया है. हालांकि, दक्षिण के राज्यों में सोमवार (12 दिसंबर) को भी बारिश (Rainfall) की संभावना जताई गई है. उधर, पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पारा नीचे गिरा है और ठंड बढ़ी है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) का असर अब पूरे उत्तर भारत में महसूस होने लगा है. दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात समेत कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिसंबर का महीना लगभग आधा खत्म होने को है लेकिन यहां अभी उतनी ठंड नहीं पड़ रही है जितनी कि अमूमन इस दौरान पड़ती है. दिल्ली में सोमवार (12 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने की संभावना है. वहीं, आज भी सुबह के वक्त यहां कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी. 13 दिसंबर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है. 12 दिसंबर से तेज हवाएं चल सकती हैं. अगले दो से तीन दिनों तक राजधानी को प्रदूषण से राहत मिलेगी. रविवार को राजधानी में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब दर्ज किया गया. 

यूपी और एमपी में ठंड

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान गिरने के बाद से ठंड बरकरार है. ठंडी हवाएं चलने की वजह से दिन के तापमान में भी कमी आई है. इस हफ्ते से मौसम बदलने की संभावना है और प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान है. इसकी वजह से दिन के तापमान में और गिरावट आएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा. उधर, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है.

पहाड़ों पर बर्फबारी 

जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊंचे इलाकों में पिछले दिनों बर्फबारी हुई है. बर्फबारी का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है. 13 और 14 दिसंबर को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना है. पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में पारा और गिरेगा और ठंड बढ़ेगी.

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

दक्षिण भारत (South India) के कई राज्यों में आज (12 दिसंबर) भी बारिश (Rainfall) होने की संभावना जताई गई है. आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश की आशंका है. केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. तेलंगाना के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. इसके अलावा दक्षिण ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत, कई की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget