एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: देशभर में अबतक करीब 18 करोड़ टीके लगाए गए, कल 19.75 लाख टीके लगे

कल रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में 10,10,856 लोगों को पहली खुराक और 9,64,320 लोगों को दूसरी खुराक दी गई.

नई दिल्ली: देशभर में अबतक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में करीब 18 करोड़ कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी है. बीते दिन 19.75 लाख टीके लगाए गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार का यह जानकारी दी. कल 18-44 साल के 4.37 लाख लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लगायी गयी. इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस वर्ग में 39,14,688 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं.

मंत्रालय ने कहा, 'गुरुवार रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड टीके की 17,91,77,029 खुराक लगायी गयी हैं. उनमें 96,16,697 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 66,02,553 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक भी लग गयी है. साथ ही, अग्रिम मोर्चा के 1,43,14,563 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी है जबकि इसी श्रेणी के 81,12,476 ऐसे कर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक भी लग गयी है. इसके अलावा 18-44 साल के उम्रवर्ग में 39,14,688 लोगों को पहली खुराक दी गयी है.'

टीकाकरण अभियान के दौरान 45 से 60 साल के 5,65,82,401 लोगों को टीके की पहली खुराक और 85,14,552 लोगों को दूसरी खुराक भी लगायी गयी है. इसके अलावा 60 साल से ऊपर के 5,42,32,598 लोगों को पहली खुराक और 1,72,86,501 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है. टीकाकरण अभियान के 118 वें दिन 13 मई को टीके की 19,75,176 खुराक दी गयी.

अगले सप्ताह से बाजार में उपलब्ध होगी रूस की वैक्सीन 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि कोविड महामारी के खिलाफ रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी अगले सप्ताह की शुरूआत में देश भर के बाजारों में उपलब्ध होगी. सरकार की ओर से यह घोषणा रूस से हैदराबाद में स्पुतनिक वी वैक्सीन की 150,000 खुराक की पहली खेप पहुंचने के 12 दिन बाद सामने आई है.

स्पुतनिक वी को रूस के गामालेया नेशनल सेंटर द्वारा विकसित किया गया है. यह भारत में ऐसे समय में इस्तेमाल होने वाला तीसरा टीका होगा, जब देश दूसरी लहर की चपेट में है, जो कि काफी खतरनाक है. इस बीच भारत में टीकों की मांग काफी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-

आज पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री, बंगाल को भी मिलेगी सौगात

पिछले तीन दिन में कोरोना की रफ्तार पर लगा मामूली ब्रेक, सरकार ने कहा- नए मामलों और संक्रमण दर में आयी कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget