एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से सटे एयरस्पेस में आज भारत उतारेगा लड़ाकू विमान, टेंशन के बीच जानें होने क्या जा रहा?

India-Pakistan Tension: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के विमानों और एयरलाइनों के भारत के हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध को 23 जून तक के लिए बढ़ा दिया है.

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव, हवाई सुरक्षा को लेकर गहराती चिंताओं और हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में भारत ने अपने रुख को और कड़ा कर लिया है. एक ओर जहां भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर पहले से लागू प्रतिबंध को बढ़ा दिया है, वहीं दूसरी ओर इंडिगो की फ्लाइट को लेकर उठे विवाद ने हवाई संचालन से जुड़े फैसलों को और संवेदनशील बना दिया है. इन तमाम घटनाओं के बीच अब भारत ने पाकिस्तान से सटे अपने दक्षिणी हवाई क्षेत्र में एक अहम कदम उठाया है.

भारत ने पाकिस्तान से सटी अपनी दक्षिणी सीमा के पास हवाई क्षेत्र में एक दिन के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) का अभ्यास तय किया है. यह अभ्यास बुधवार (4 जून, 2025) को किया जाएगा. इसके लिए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी कर दिया गया है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है.

पाकिस्तानी विमानों पर हवाई क्षेत्र में रोक बढ़ाई गई
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के विमानों और एयरलाइनों के भारत के हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध को 23 जून तक के लिए बढ़ा दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मई में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था, "NOTAM को बढ़ा दिया गया है, हम पहले जैसी स्थिति बनाए रखे हुए हैं."

इस प्रतिबंध के तहत पाकिस्तानी रजिस्टर्ड विमानों के साथ-साथ पाक एयरलाइनों द्वारा संचालित, स्वामित्व या लीज पर लिए गए सभी विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं है. इसमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं.

21 मई को इंडिगो फ्लाइट को नहीं मिली रास्ता बदलने की इजाजत
21 मई को दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट (6E 2142) को पठानकोट के पास ओलावृष्टि और भारी तूफान का सामना करना पड़ा. विमान ने जब ऊंचाई FL360 पर उड़ान भरते हुए मौसम से बचने के लिए बाईं ओर इंटरनेशनल बॉर्डर की ओर रूट बदलने की इजाजत मांगी, तो IAF के नॉर्दर्न कंट्रोल ने इसकी अनुमति नहीं दी.

इसके बाद क्रू ने लाहौर ATC से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मांगी लेकिन पाकिस्तान की ओर से भी यह अनुमति नहीं दी गई. DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "क्रू ने मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जाने का अनुरोध किया था, लेकिन वह भी ठुकरा दिया गया."

तुर्की कंपनी 'सेलेबी' का सुरक्षा मंजूरी रद्द, संचालन जारी
एक अलग घटनाक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने जानकारी दी कि तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका हवाई अड्डों के संचालन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है.

सेलेबी कंपनी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 70% ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं की जिम्मेदार थी. इनमें पैसेंजर हैंडलिंग, कार्गो और पोस्टल सेवा, एयरोब्रिज और वेयरहाउस ऑपरेशन शामिल थे. यह कंपनी देश के कई अन्य हवाई अड्डों पर भी सक्रिय थी.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुर्की की कंपनी को हटाया गया है. अभी तक ऑपरेशन्स में कोई रुकावट नहीं आई है. हम सुरक्षा एजेंसियों से आगे की सलाह लेंगे."

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget