एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: देशभर में अगले 5 दिन कहीं हल्की-कहीं तेज होगी बारिश, जानें आज कहां बरसेंगे बादल

एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है. इस वजह से अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है.

India Monsoon Update: उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में अगले पांच दिनों तक व्यापक रूप से बारिश होने का अनुमान है. आज पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर पूर्व भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

शेष पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, शेष उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और बाकी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है.

अगले 5 दिन कहीं हल्की-कहीं तेज होगी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिम या दक्षिणी हवाओं के चलते बुधवार (11 अगस्त) से बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है. जिसके परिणामस्वरूप 11-13 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड में और 12-13 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है.

विभाग ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. 10-13 अगस्त के दौरान झारखंड में और 11-13 अगस्त के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है.

सोमवार को कैसा रहा मौसम
उत्तराखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश स्थानों पर सोमवार को बारिश हुई. इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात के अलग-अलग स्थानों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े.

हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर स्थानों पर उमस भरा मौसम रहा. आईएमडी ने कहा कि हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से बगल की झोपड़ी में मौजूद एक ही परिवार की एक वृद्ध महिला और एक मासूम बच्‍चे की मौत हो गई. इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ वाले इलाकों में लोगों की मदद के लिए अनेक उपायों की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की देखरेख के लिए एक कार्यबल का गठन किया है जिसमें 12 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं.
अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया.

ये भी पढ़ें-
विवादित नारेबाजी के मामले में अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

कपिल सिब्बल के घर डिनर करने पहुंचे कई विपक्षी दल के नेता, BJP को हराने के लिए एकजुटा का किया आह्वान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget