एक्सप्लोरर

गुरु पर्व से पहले खुल सकता है Kartarpur Corridor, भारत सरकार कर रही विचार

Punjab News: सरकार के उच्च सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द ही फिर से खोलने पर विचार कर रही है.

Punjab News: एक बार फिर से अगले कुछ दिनों में ही भारत सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोल सकती है. एबीपी न्यूज़ को सरकार के उच्च सूत्रों ने बताया कि 19 नवंबर को गुरू नानक देव जी गुरू पर्व से पहले एक बार फिर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर विचार किया जा रहा है. गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कॉरिडोर को बंद कर दिया गया था.

हालांकि पाकिस्तान ने अपनी तरफ से पहले ही कॉरिडोर खोल दिया था. हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी गृह मंत्री से मुलाकात कर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की थी. यही नहीं शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यही मांग की थी. नवजोत सिंह सिद्धू भी करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग उठाते रहे हैं.

जाहिर है पंजाब में जल्दी ही होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी सियासी दल करतारपुर कॉरिडोर के मामले में अपना-अपना चुनावी फायदा भी देख रहे हैं. गौरतलब है कि आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बीजेपी के एक सिख नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की थी.

इसके बाद ही सरकार के उच्च सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द ही फिर से खोलने पर विचार कर रही है. जाहिर है बीजेपी को भी इसमें चुनावी फायदा दिख रहा, तभी लंबे समय से बंद पड़े करतारपुर कॉरिडोर को अब खोलने पर विचार हो रहा है. 

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की 'राशन आपके द्वार' योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति क्रिप्टोकरेंसी को लेकर आज करेगी स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget