एक्सप्लोरर

India-Iran Relationship: भारत को तेवर दिखाना पड़ सकता है ईरान पर भारी, आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानिए कैसे

India-Iran News: पीएम मोदी के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं. भारत की तरफ से न सिर्फ वीजा नीति को बदला गया है बल्कि निवेश को भी बढ़ाया गया है.

India-Iran Trade Partner: ईरान ने हाल ही में भारत से चाय और चावल का आयात बंद करने का फैसला किया है. भारत की ओर से ईरान से इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. माना जा रहा है कि ईरान ने ये कदम बदला लेने की नीयत से उठाया है. दरअसल भारत ने हाल ही में ईरान से आने वाले कुछ फलों पर रोक लगाई थी, अब ईरान ने भारतीय बासमती चावल और भारतीय चाय के आयात को रोक दिया. 

भारत के कुल बासमती एक्सपोर्ट में 27 फीसदी हिस्सा ईरान के बाजार का है. 2022 में अप्रैल से सितंबर तक के आंकड़ों को देखें तो भारत ने इस अवधि में ईरान को 4,750 करोड़ रुपये का बासमती एक्सपोर्ट किया. वहीं भारत से चाय एक्सपोर्ट होने वाले कुल हिस्से में ईरान की हिस्सेदारी करीब 11-14 फीसदी है. 

सबसे सस्ते दाम में खरीदता है चावल

ईरान से दोस्ती को देखते हुए भारत उसे सबसे सस्ते में चावल बेचता है. यही वजह है कि ईरान एक वर्ष में भारत से लगभग 30-35 मिलियन किलोग्राम चाय और लगभग 1.5 मिलियन किलोग्राम बासमती चावल का आयात करता है. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान राइस इंपोर्ट 641.66 मिलियन डॉलर का रहा है. वहीं जनवरी-सितंबर के बीच चाय का आयात 66.39 मिलियन डॉलर किया. 

भारतीय चाय की भारी डिमांड

भारतीय निर्यातकों के अनुसार भारत बड़ी मात्रा में ईरान को उच्च गुणवत्ता वाली ऑर्थोडॉक्स चाय का निर्यात करता रहा है. उनका कहना है कि ईरानी बाजार में भारतीय चाय की भारी मांग है और ईरान को सबसे ज्यादा असम ऑर्थोडॉक्स चाय भेजा जाता है. ईरान ने पिछले साल के मुकाबले अप्रैल से सितंबर के दौरान 7 फीसदी ज्यादा इंपोर्ट किया. यह करीब 515 करोड़ रुपये का था.  

भारत से नाराजगी पड़ेगी महंगी

भारत दुनिया में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है. चावल के वैश्विक व्यापार में भारत की 40 फीसदी भागीदारी है. भारत की ओर से ईरान को निर्यात किए जाने वाले सामान में चावल और चाय के अलावा चीनी, ताजे फल, फार्मास्यूटिकल्स, सॉफ्ट ड्रिंक, औद्योगिक मशीनरी और हड्डी रहित मांस शामिल हैं. भारत से ही उसे सबसे सस्ते में चावल मिलता है, अब यदि उसने भारत से चावल नहीं खरीदा तो उसे अन्य देशों से ज्यादा चावल खरीदना पड़ेगा और उसे ज्यादा पैसा चुकाना पड़ेगा. 

पीएम मोदी चाहते हैं बेहतर संबंध

ईरान के साथ भारत के काफी पुराने संबंध हैं. दोनों देशों के बीच आधिकारिक रूप से राजनयिक संबंध 15 मार्च 1950 में कायम हुए थे. पीएम मोदी के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं. भारत की तरफ से न सिर्फ वीजा नीति को बदला गया है बल्कि निवेश को भी बढ़ाया गया है. इस साल जून में जब ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्‍दुल्‍लायीन भारत आए तो उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. पीएम मोदी से हर एक देश का विदेश मंत्री नहीं मिल पाता, लेकिन ईरान के विदेश मंत्री को उन्होंने इनकार नहीं किया था. 

ये भी पढ़ें-दुनियाभर में चर्चा का विषय बना ईरानी डायरेक्टर के 'बालों का गुच्छा'! जानें कैसे केरल फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget