एक्सप्लोरर

India Iran Relations: ईरान भारतीय अधिकारियों को देगा जब्त किए गए जहाज के सदस्यों से मिलने की इजाजत, एस. जयशंकर ने फोन पर की थी बात

India-Iran Relations: पुर्तगाली झंडे वाले और इजराइल से जुड़े मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीय शामिल हैं. चालक दल में चार फिलिपिनो, दो पाकिस्तानी, एक रूसी और एक एस्टोनियाई भी है.

Indian Crew Members In Iran: ईरान होर्मुज की खाड़ी में जब्त किए गए मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीय चालक जल के सदस्यों से भारतीय अधिकारियों को मिलने की इजाजत देगा. इस बात की जानकारी ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने दी. ईरान ने ये कदम तब उठाया है जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमीर अब्दुल्लाहियन से फोन पर बातचीत की.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में ईरान के विदेश मंत्रालय से बातचीत के हवाले से बताया गया है कि अमीर-अब्दुल्लाहियन ने रविवार शाम को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ फोन पर बात करते हुए आश्वासन दिया. जयशंकर ने फोन कॉल के दौरान मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ के भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई का मुद्दा उठाया था.

क्या कहा अमीर-अब्दुल्लाहियन ने?

अमीर-अब्दुल्लाहियन के हवाले से कहा गया, "हम जब्त किए गए जहाज के विवरण पर नजर रख रहे हैं और जल्द ही भारत सरकार के प्रतिनिधियों के लिए उक्त जहाज के चालक दल से मिलना संभव होगा." रीडआउट में कहा गया है कि जयशंकर ने "ईरान की ओर से जब्त किए गए जहाज में 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों की स्थिति के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की" और इस संबंध में ईरान से सहायता का अनुरोध किया.

इजरायल से जुड़ा एमएससी एरीज़ जहाज, जिसके 25 सदस्यीय चालक दल में 17 भारतीयों के साथ-साथ फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक भी हैं, शनिवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात के लगभग 80 किमी दूर होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरा. जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ईरानी विदेश मंत्री से बात हुई है. उनसे एमएससी एरीज़ के 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई पर चर्चा की. क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की. तनाव से बचने, संयम बरतने और कूटनीति में लौटने के महत्व पर जोर दिया और संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.“

ये भी पढ़ें: S Jaishankar: एस जयशंकर ने की ईरान के विदेश मंत्री से बात, 17 भारतीयों की रिहाई पर सामने आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget