एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: करीब डेढ़ महीने बाद मामलों में अचानक उछाल, 24 घंटे में आए 16 हजार से ज्यादा केस, 138 की मौत

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 14वें स्थान पर आ गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आज अचानक उछाल आया है. पिछले 24 घंटों में 16,738 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 138 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 11,799 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी बात ये भी है कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. इससे पहले मंगलवार को 13,742 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 46  हजार 914 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 705 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 38 हजार 501 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 51 हजार 708 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के 8000 से ज्यादा केस महाराष्ट्र में कोरोना संकट कम नहीं हो रहा है. सबसे ज्यादा केस और मौत यहीं दर्ज किए जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 8,807 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21 लाख 21 हजार 119 हो गई. वहीं 80 और मरीजों की मौत होने की जानकारी सामने आयी, जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,937 हो गई.

सवा करोड़ लोगों को लगा टीका सरकार ने फैसला किया कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को एक मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर निशुल्क लगाया जाएगा. 24 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 26 लाख 71 हजार 163 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 5 लाख 3 हजार 947 लोगों को टीका लगा. दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ. 18 फरवरी को चले टीकाकरण अभियान के दौरान सबसे अधिक एक दिन का टीकाकरण किया गया था जब 6,58,674 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 138 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 24 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 38 लाख 29 हजार 658 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,93,383 सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है. एक्टिव केस 1.33 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 14वां स्थान है.

ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद पर आर्मी चीफ नरवणे ने कहा- 'दो नहीं ढाई मोर्चे की लड़ाई को तैयार है भारतीय सेना'

महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना संकट, बीते 24 घंटों में करीब 9 हजार मामले, 80 की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget