एक्सप्लोरर

कोरोना की सबसे बड़ी मार का 9 राज्य में नहीं है असर, संक्रमण से नहीं हुई कल एक भी मौत

India Corona Crisis: देश में लगातार 38वें दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 17 लाख हो गई है. कुछ राज्यों में स्थिति बेहद खराब है, यहां हालात काबू से बाहर हैं.

नई दिल्ली: देश इस वक्त सबसे बड़ी कोरोना महामारी के संक्रमण से जूझ रहा है. ये वायरस सालभर में पौने दो लाख लोगों की जान ले चुका है. शुक्रवार को एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 1341 लोगों की मौत हुई है. लेकिन देश में कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां इस कोरोना महामारी का कुछ खास असर नहीं है. इन 9 राज्यों और केंद्र शासित में कल संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है. इनमें पांच पूर्वोत्तर राज्य हैं.

सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख और लक्षद्वीप में करोनो संक्रमण का असर बाकी राज्यों की तुलना में काफी कम है. खास बात ये है कि इन नौ राज्यों में कल किसी को अपनी जान भी नहीं गंवानी पड़ी है.

सबसे कम एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में इस वक्त सबसे कम एक्टिव मरीज अरुणाचल प्रदेश में हैं. यहां राज्यभर में सिर्फ 91 लोग ही इस वक्त संक्रमित हैं. कल 28 नए केस आए और दो लोग डिस्चार्ज हो गए. वहीं अंडमान निकोबार में 116 एक्टिव केस हैं. यहां कल 29 नए केस आए और 28 लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए.

सबसे ज्यादा संक्रमण की बात करें तो महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित हैं. यहीं सबसे ज्यादा केस हर दिन आ रहे हैं और मौत भी यहीं हो रही हैं.

देश में स्थिति चिंताजनक
भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 2 लाख 34 हजार 692 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1 करोड़ 45 लाख 26 हजार 609 हो गई है. वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 1341 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 75 हजार 649 हो गई है. देश में एक्टिव केस की संख्या 16 लाख से ज्यादा हो गई है.

संक्रमण के मामलों में लगातार 38वें दिन वृद्धि हुई है. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16,79,740 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 11.56 फीसदी है जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 87.23 फीसदी रह गई है.

ये भी पढ़ें-
बेकाबू कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.34 लाख नए केस आए, पहली बार एक दिन में 1341 संक्रमितों की मौत

Bengal Elections: चुनावी राज्य में कोरोना का असर नहीं? टेस्टिंग मामले में काफी पीछे है बंगाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget