एक्सप्लोरर

Bengal Elections 2021: चुनावी राज्य में कोरोना का असर नहीं? टेस्टिंग मामले में काफी पीछे है बंगाल

West Bengal Election 2021: बंगाल में कोरोना संकट गहरा, फिर भी चुनावी भीड़ पर क्यों न लगे पहरा? परीक्षा टल गई, जगह-जगह कर्फ्यू लगा लेकिन चुनावी भीड़ पर रोक कब? क्या बंगाल में कोरोना विस्फोट का इंतजार हो रहा है?

कोलकाता: देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच चुनाव में भीड़ को लेकर कई तरह के गंभीर सवाल उठ रहे हैं. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से सिर्फ बंगाल में ही चुनाव बाकी हैं. यहां नेताओं की चुनावी रैलियों में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ रहे हैं. कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. इसके बावजूद बंगाल कोरोना टेस्टिंग के मामले में काफी पीछे है.

कोरोना के सैंपल टेस्ट मामले में बंगाल का 10वां स्थान है. देशभर में कल 14 लाख 73 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें बंगाल में सिर्फ 42 हजार टेस्ट हुए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2.3 लाख टेस्ट हुए. इसके बाद यूपी में 2.1 लाख , गुजरात में 1.6 लाख, कर्नाटक में 1.3 लाख, तेलंगाना में 1.1 लाख, बिहार में 1 लाख, तमिलनाडु में 95 हजार, दिल्ली में 82 हजार, छत्तीसगढ़ में 53 हजार टेस्ट हुए. वहीं चुनावी राज्य बंगाल में सिर्फ बंगाल 42 हजार टेस्ट ही हुए.

बीते दिन पश्चिम बंगाल में एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 6,769 नए मामले आए हैं. वहीं 22 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 10,480 पर पहुंच गया है. यहां अभी भी 36,981 एक्टिव केस हैं. 

3 चरणों का बंगाल चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल बनाए रखने को लेकर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एरिज आफताब ने आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इससे एक दिन पहले गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस ने 22, 26 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव के अंतिम तीन चरणों को क्लब करने का प्रस्ताव रखा. 

तृणमूल सुप्रीमो ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "जब चुनाव चल रहे हैं, तो हम प्रचार करने के लिए बाध्य हैं. बीजेपी के प्रचार के दौरान बिहार, यूपी, झारखंड जैसे राज्यों से लोग राज्य में आ रहे हैं. मैं नहीं जानती कि चुनाव आयोग ने पहले कोविड फैक्टर पर विचार क्यों नहीं किया."

ये भी पढ़ें-
दिल्ली देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहर बना, मुंबई को भी छोड़ा पीछे

कोरोना का सबसे बड़ा अटैक, देश में आए 2.17 लाख नए केस, 24 घंटे में 1185 संक्रमतों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget