एक्सप्लोरर

भारत-चीन सीमा विवाद: आज फिर हो सकती है दोनों देशों के डिवीजन-कमांडर्स की बैठक, तनाव कम करने की कोशिश

इससे पहले 6 जून को हुई बैठक में दोनों देशों के कमांडरों में इस बात पर सहमति बनी थी कि भारत और चीन के बीच सीमा के सभी 4 फेस ऑफ पर सैन्य कमांडरों के बीच मीटिंग की जाएगी.

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर उपजे तनाव को कम करने के लिए आज एक बार फिर दोनों देशों के डिवीजन-कमांडर्स (मेजर जनरल स्तर) के बीच बातचीत हो सकती है. इससे पहले दोनों देशों के बीच 6 जून को भी कई घंटे तक सीमा-विवाद को लेकर बैठक हुई थी.

इससे पहले 6 जून को हुई बैठक में दोनों देशों के कमांडरों में इस बात पर सहमति बनी थी कि भारत और चीन के बीच सीमा के सभी 4 फेस ऑफ पर सैन्य कमांडरों के बीच मीटिंग की जाएगी.

सूत्रों की मानें तो जिन जगह पर डिसइंगेजमेंट हुआ है, वो गोगरा (हॉट स्प्रिंग) के करीब पाउंट 14, 15 और 17 हैं. यहां पर दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे हैं. गैलवान घाटी में चीन ने अपने टेंट पहले ही कम कर लिए थे और सभी टेंट चीन की सीमा में थे. इसलिए गैलवान घाटी को लेकर भारत चिंतिंत नहीं था. लद्दाख का गोगरा इलाका हॉट-स्प्रिंग के करीब है.

ये गैलवान घाटी का ही क्षेत्र है जो एसएसएन यानी सब-सेक्टर नार्थ का हिस्सा है. ये इलाका इसलिए सामरिक तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि फिंगर-एरिया तक पहुंचने के लिए भारतीय सैनिक अब इस इलाके को एक विकल्प रास्ते के तौर पर अपनाने लगे हैं. अभी तक फिंगर एरिया तक पहुंचने के लिए पैंगोग-त्सो के करीब से फॉबरांग होकर एक रास्ता था, लेकिन गोगरा के इस्तेमाल से चीनी सेना को मिर्ची लग गई, जिसके कारण चीनी सेना यहां अपनी तैनाती मजबूत कर रही थी और डेरा डालकर बैठ गई थी. दोनों देशों के बीच विवाद का अब मुख्य मुद्दा फिंगर एरिया ही है. जहां दोनों देशों की सेना बड़ी तादाद में तैनात हैं.

पिछली मीटिंग करीब छह घंटे तक चली थी शीर्ष सैन्य सूत्रों के मुताबिक बीते 6 जून को चुशूल-मोल्डो में हुई दोनों देशों के सेना कमांडरों की बातचीत में भारत ने अपनी बातें खरे तरीके से चीनी कमांडर के सामने रख दी हैं. पिछली मीटिंग करीब छह घंटे तक चली थी.

सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच भारत ने साफ किया है कि मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है और चीन ने भारत की लाइन ऑफ कंट्रोल में भीतर घुसकर गलवान घाटी और भारत के पेट्रोलिंग पॉइंट 14 को पार कर किसी इलाके पर कब्ज़ा नहीं किया है. दरअसल चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपने दावों को बार-बार बदलता रहा, इसके मद्देनज़र भारत ने पहली बैठक में आग्रह किया है कि वो एक बार ज़मीन पर अपने दावे को स्पष्ट करे.

इसके लिए गलवान घाटी के करीब पेट्रोलिंग पॉइंट 14, पेट्रोलिंग पॉइंट 15, पेंगोंग झील के फिंगर एरिया 4-8 के बीच और हॉट स्प्रिंग पर दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत होगी. शीर्ष सूत्रों के मुताबिक पहले चीन को अपने सैनिकों को हटाना होगा, क्योंकि वो पहले आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget