एक्सप्लोरर

सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में नहीं बन पा रही सहमति, 5 राज्यों के चुनाव के बाद होगा आखिरी फैसला

I.N.D.I.A. Alliance: देश में अगले लोकसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. लगभग छह से सात महीने बाद देश में चुनाव होने हैं. इसके लिए अभी तक विपक्ष के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है.

I.N.D.I.A. News: विपक्ष ने लोकसभा चुनाव 2024 साथ मिलकर लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है. मगर इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. सूत्रों ने बताया है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही सीट बंटवारे पर फैसला किया जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो फॉर्मूला दिया था, उस पर बात नहीं बनी है. केजरीवाल 30 सितंबर तक सीट बंटवारा चाहते थे.

दरअसल, विपक्षी दल भले ही एक गठबंधन के नीचे एक-साथ आ गए हैं. मगर उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती सीट बंटवारा ही है. हर दल की एक ही ख्वाहिश है कि उसे ज्यादा से ज्यादा सीटें मिल जाएं. कांग्रेस का इरादा है कि वह इस गठबंधन का नेतृत्व करे. इसलिए वह उन राज्यों में ज्यादा सीटें देने को इच्छुक नजर नहीं आ रही है, जहां उसकी सरकार है. कांग्रेस ने पहले ही इस बात की ओर इशारा किया था वह पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही सीट बंटवारे पर बात करेगी.

किन पांच राज्यों में है चुनाव?

देश के पांच राज्यों मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इन पांच विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन के दलों का जैसा प्रदर्शन रहेगा, उसके आधार पर ही उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए सीटें दी जाएंगी. जिस पार्टी को यहां ज्यादा सीटें मिलेंगी, उसे ही लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा सीटें दी जाएंगी. 

350 सीटों पर लड़ना चाहती है कांग्रेस

हाल ही में हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई. इस बैठक में सीट बंटवारा किस आधार पर किया जाएगा, उस फॉर्मूले पर चर्चा की गई. कांग्रेस चाहती है कि उसे सीट बंटवारे में ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलें. कांग्रेस इस बात का इशारा कर चुकी है कि वह 350 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हालांकि, विपक्षी दल नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस को इतनी ज्यादा सीटें दी जाएं. उन्हें लगता है कि अगर कांग्रेस को इतनी सीटें मिलेंगी, तो उनकी हिस्सेदारी कम हो जाएंगी.

टीएमसी और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियां हैं, जिनका कहना है कि वह किसी भी हाल में ज्यादा सीटें नहीं देना चाहती हैं. उनका कहना है कि जो दल जिस राज्य में मजूबत हैं, उन्हें वहां ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. कुल मिलाकर उनका कहना है कि अगर वे पंजाब या पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मजबूत हैं, तो उन्हें ज्यादा सीटों पर लड़ने का मौका मिलना चाहिए. खैर अब तो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही ये तय हो पाएगा कि किसे कितनी सीट मिलेंगी. 

यह भी पढ़ें: 'इंडिया गठबंधन का ख्याल...', अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना तो TMC ने दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget