एक्सप्लोरर

आयकर विभाग ने मशहूर कानूनी कंपनी पर की छापेमारी, साढ़े 5 करोड़ नकद बरामद

आयकर विभाग ने एक कानूनी कंपनी की दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के 38 ठिकानों पर छापेमारी की है. आईटी ने साढे़ 5 करोड़ रूपए नगद बरामद किए हैं.

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने वाणिज्यिक मध्यस्था और वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए एक मशहूर कानूनी कंपनी पर कर चोरी के आरोप में छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को साढे़ 5 करोड़ रूपए नगद बरामद हुए जबकि अभी 10 लॉकर खोले जाने बाकी हैं. आयकर विभाग ने छापेमारी दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में 38 ठिकानों पर की.

आयकर विभाग के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान अनेक अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं. आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि उक्त कानूनी कंपनी के बारे में आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि यह कंपनी अनेक ऐसे लोगों के बीच मध्यस्थता का काम कर रही है जो कर चोरी में शामिल हैं.

साथ ही उक्त कंपनी द्वारा भी अपनी कमाई का सही आकलन नहीं दिखाया जा रहा है. आयकर सूत्रों के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान अनेक ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं जो फाइनेंसरों और बिल्डरों के बेहिसाबी लेनदेन को भी दर्शा रहे हैं .

आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि इन बरामद दस्तावेजों में यह पता चला है कि एक बिल्डर फाइनेंसर ने अपने ग्राहक से 117 करोड़ रुपए लिए जबकि उसने अपने रिकॉर्ड में केवल 21 करोड़ रूपये दिखाए जोकि चेक के माध्यम से उसे प्राप्त हुआ था.

आरंभिक जांच के दौरान यह भी पता चला कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के साथ मध्यस्थता की कार्यवाही के लिए 100 करोड़ रूपए नगद मिले थे जबकि रिकॉर्ड पर मात्र कुछ करोड़ रुपए ही दिखाए गए .

आरंभिक जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस मामले में शामिल आरोपियों ने अनेक स्कूलों और संपत्तियों को खरीदा जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई गई है और इसके लिए रिकॉर्ड में भी हेराफेरी करने का आरोप है.

आयकर अधिकारी के मुताबिक इस मामले में अभी 10 ऐसे लॉकर हैं जिन्हें खोला जाना बकाया है और अधिकारियों को उम्मीद है कि इन लॉकर को खोलने के दौरान नगदी जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget