एक्सप्लोरर

हॉकिंग की राय में वेदों में आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत से भी बेहतर सिद्धांत: हर्षवर्धन

इम्फाल में 105 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने यह बात कही. हालांकि उन्होंने इस सूचना के स्रोत से जुड़े सवालों को टाल दिया.

नई दिल्ली: विज्ञान और तकनीकी मंत्री हर्षवर्धन ने दावा किया कि जाने-माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने कहा था कि वेदों में निहित सूत्र अल्बर्ट आइंस्टीन के e=mc2 के बराबर के सिद्धांत से भी बेहतर हैं. हॉकिंग का इस सप्ताह निधन हो गया था. इम्फाल में 105 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने यह बात कही. हालांकि उन्होंने इस सूचना के स्रोत से जुड़े सवालों को टाल दिया. हर्षवर्धन ने अपने भाषण में कहा, "हमने हाल में एक प्रख्यात वैज्ञानिक और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग को खो दिया. उन्होंने ऑन रिकार्ड जोर देकर यह बात कही थी कि वेदों में दर्ज सिद्धांत आइंस्टीन के e=mc2 के सिद्धांत से भी बेहतर हो सकते हैं." उनके भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला और सीएम एन वीरेन सिंह मंच पर उपस्थित थे. इस दावे को पुष्ट करने के लिए स्रोत का खुलासा करने के बारे में कहे जाने पर हर्षवर्धन ने कहा, "आप स्रोत तलाशिए. उन्होंने ऑन रिकॉर्ड यह बात कही थी कि वेदों में आइंस्टीन के सूत्र से बेहतर सिद्धांत होने की संभावना है. आप भी इस दिशा (स्रोत का पता लगाने की) में थोड़ा काम कीजिए." उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर वे अपने शोध में विफल रहते हैं तो उनसे दिल्ली में संपर्क कर सकते हैं. हर्षवर्धन ने ट्विटर पर भी अपने बयान का बचाव किया, "ISC 2018- हिन्दुत्व का हर रीति- रिवाज विज्ञान से जुड़ा हुआ है; हर आधुनिक भारतीय उपलब्धि हमारी प्राचीन वैज्ञानिक उपलब्धि को आगे बढ़ाती है. यहां तक कि स्टीफन हॉकिंग ने कहा था कि हमारे वेदों में निहित सूत्र आइंस्टीन केE=MC2 के सिद्धांत से बेहतर हैं." स्टीफन हॉकिंग और वेद के बारे में सर्च इंजन वेबसाइट 'गूगल' पर सर्च किए जाने पर कई लिंक सामने आते हैं, जिनमें से एक www.servveda.org ऐसा ही दावा करता है. यह साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीज रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा होस्ट किये जाने वाली वेबसाइट है जो वेदों से संबंधित है. आइंस्टीन के बराबर के सिद्धांत का आधुनिक भौतिक विज्ञान में उल्लेखनीय योगदान रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget