एक्सप्लोरर

दिल्ली: जून में भी 18+ लोगों को मिलेगी कम वैक्सीन, निजी अस्पतालों को वैक्सीन खरीदने की छूट 

केंद्र ने दिल्ली सरकार को भेजे पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि जून महीने में भी राज्य को वैक्सीन की डोज कम ही मिलेगी. राज्य को 4 लाख डोज से थोड़ा अधिक वैक्सीन मिलेगी. केंद्र सरकार के इस फैसले से जून महीने में भी 18 से ऊपर के व्यक्तियों के लिए वैक्सीन की किल्लत जारी रहेगी. 

कोरोना कहर पर काबू पाने का एक मात्र तरीका वैक्सीन है लेकिन देश में वैक्सीन की रफ्तार धीमी है. शुरुआत से ही राज्य सरकारें कम वैक्सीन की शिकायत कर रही हैं. अब जून में भी राज्यों को कम वैक्सीन देने की बात की जा रही है. केंद्र सरकार ने दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट को सूचित किया है कि जून 2021 में दिल्ली को 4 लाख वैक्सीन की डोज सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनी से मिलेगी. ये वैक्सीन 45 साल से ऊपर वालों के लिए होगी. इसका मतलब यह हुआ कि पिछले महीने दिल्ली में 18 साल से ऊपर के जितने लोगों को वैक्सीन दी गई थी, उससे महज 40 हजार डोज ही ज्यादा वैक्सीन जून में मिलेगी. यानी जून में भी 18 प्लस लोगों के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं होगी. 

मई से भी कम मिलेगी डोज
केंद्र सरकार ने बताया है कि इस महीने के पहले 15 दिनों में वैक्सीन सप्लाई प्रोग्राम के तहत दिल्ली को वैक्सीन की 415810 डोज भेजी जाएगी जो 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए होगी. इसकी अगर मई के पहले 15 दिनों से तुलना करें तो यह लगभग 81, 120 डोज कम है. यानी जून में मई की तुलना में 81, 120 डोज कम वैक्सीन की डोज दिल्ली को मिलेगी. दिल्ली सरकार अगर सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनियों से वैक्सीन खरीद भी रही है तो भी जून में 18+ लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन की किल्लत जारी रहेगी. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दाखिल किया था, उसके मुताबिक दिल्ली को मई महीने में 3,60,530 वैक्सीन की डोज की आपूर्ति की गई. इसलिए 22 मई से 18+ लोगों के लिए वैक्सीन नहीं है. 

निजी अस्पतालों को वैक्सीन खरीदने की छूट 
हालांकि केंद्र सरकार ने अगले महीने से पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही थी लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा. केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि वैक्सीन अभियान के तीसरे चरण में आपके राज्य को मुफ्त वैकसीन सप्लाई के तहत 21 जून तक वैक्सीन की 3,19,510 डोज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से उपलब्ध होगी. केंद्र ने अलग से भेजे एक पत्र में कहा है कि जून में राज्य को कोवैक्सीन की 96,300 डोज केंद्र की ओर से भेजी जाएगी जबकि अधिकतम 91,960 डोज राज्य सरकार सीधे कंपनी से खरीद सकती है. निजी अस्पताल भी सीधे कंपनी से वैक्सीन को खरीद सकती है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget