एक्सप्लोरर

अंगरक्षक की मृत्यु के मामले में सीआईडी ने शुभेंदु अधिकारी को तलब किया

पश्चिम बंगाल में सीआईडी ने शुभेंदु अधिकारी को उनके एक अंगरक्षक की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में समन भेजा है. उन्हें सीआईडी के मुख्यालय में अधिकारियों के समक्ष सोमवार को पेश होने को कहा गया है.

पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को उनके एक अंगरक्षक की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में समन भेजा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अधिकारी को यहां भवानी भवन स्थित सीआईडी के मुख्यालय में जांच अधिकारियों के समक्ष सोमवार को पेश होने को कहा गया है.
 
अधिकारी के अंगरक्षक शुभव्रत चक्रवर्ती ने 2018 में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. सीआईडी ने इस मामले की जांच के लिए एक दल गठित किया था. चक्रवर्ती की पत्नी ने कंतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी. इस मामले में सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है.
 
शुभव्रत चक्रवर्ती उस समय शुभेंदु अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे
 
इससे पहले जांच दल के सदस्य अधिकारी के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित आवास ‘शांति कुंज’ भी गए थे. राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान चक्रवर्ती उस समय से अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे जब वो तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे. अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा दस्ते में शामिल रहे.
 
यह भी पढ़ें
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget