एक्सप्लोरर

इमरान खान की मजबूरी बन चुका है कश्मीर का राग, सता रहा है यह डर

श्रीलंका के निवेश सम्मेलन के मंच से इमरान ने कश्मीर मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए हल करने की पेशकश को तो दोहराया लेकिन एक बार भी यह नहीं कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह नहीं देगा.

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मंचों से बार-बार कश्मीर का राग अलापना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शायद मजबूरी बन चुकी है. एक तरफ पाक अधिकृत कश्मीर का अवाम सरकार की नीतियों से आज़िज़ आ चुका है, तो वहीं बलूचिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ  भी विद्रोह की चिंगारी भड़कती जा रही है.

गरीबी,तंगहाली व बेरोजगारी से जूझते दोनों ही इलाके के लोग यह इज़हार कर चुके हैं कि इससे बेहतर है कि हिंदुस्तान उन्हें अपना ले. इमरान को भी यह डर सता रहा है कि अगर हालात ऐसे रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब ये इलाके भारत के नक्शे का हिस्सा बन जायेंगे. कश्मीर के मसले पर इस्लामिक मुल्क पहले ही खुद को अलग कर चुके हैं.

श्रीलंका के निवेश सम्मेलन के मंच से इमरान ने कश्मीर मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए हल करने की पेशकश को तो दोहराया लेकिन एक बार भी यह नहीं कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह नहीं देगा. जबकि भारत अनेकों बार यह साफ कर चुका है कि आतंकवाद और बातचीत, दोनों साथ-साथ नहीं हो सकते.

भारत ने अपनी स्पष्ट नीति को कई बार दोहराया है कि आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैम्प पूरी तरह से खत्म किए बगैर वह पाकिस्तान से कोई चर्चा नहीं करेगा. साथ ही हर बार यह स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और यह चर्चा का विषय नहीं है. आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाक सेना व आईएसआई पर इमरान का पूरी तरह से कंट्रोल नहीं है, लिहाज़ा न तो वे खुलकर आतंकवाद के खिलाफ बोलते हैं और न ही उनके ट्रेनिंग कैम्पों को ख़त्म करने की पहल करने की हिम्मत जुटा पाते हैं.

करीब ढाई साल के अपने कार्यकाल में इमरान खान दर्जनों मर्तबा कश्मीर का राग अलाप चुके हैं. गत पांच फरवरी को उन्होंने ट्वीट किया था कि भारत ने पिछले सात दशकों में कश्मीर के लोगों की आवाज को दबाया है.

जम्मू-कश्मीर को लेकर लगातार कई ट्वीट करने वाले इमरान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत जम्मू-कश्मीर के मसले का हल चाहता है. भारत को एक बार फिर गीदड़ भभकी देते हुए इमरान ने कहा कि कश्मीर की नई पीढ़ी अपनी लड़ाई लड़ रही है और पाकिस्तान उनके साथ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओर से शांति के लिए दो कदम बढ़ाने के लिए तैयार है.

इमरान खान ने ऐसे समय पर ये ट्वीट किए जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा ने अपने बयान से हर किसी को चौंका दिया था. बाजवा ने एक संबोधन में कहा था कि वक्त आ गया है कि क्षेत्र के सभी विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से हल होना चाहिए, ताकि दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया जा सके. पाकिस्तान कश्मीर के लोगों का साथ देगा.

यह भी पढ़ें:

भारत और पाकिस्तान LoC पर शांति बहाली के लिए तैयार, इन बातों पर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
वॉटर मेट्रो की सुविधा जल्द, ग्लोबल मैरिटाइम पावर बनने की राह पर भारत, 2047 तक टॉप-5 शिपबिल्डिंग देशों में शामिल होने का लक्ष्य
वॉटर मेट्रो की सुविधा जल्द, ग्लोबल मैरिटाइम पावर बनने की राह पर भारत, 2047 तक टॉप-5 शिपबिल्डिंग देशों में शामिल होने का लक्ष्य
Mumbai Drug Trafficking : मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 14 नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान, डिपोर्टेशन की तैयारी शुरू
मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 14 नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान, डिपोर्टेशन की तैयारी शुरू
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, 15 जून को पूछताछ के लिए समन
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, 15 जून को पूछताछ के लिए समन

वीडियोज

Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा करीबी और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
Embed widget