एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: तेज हवाओं और पराली के कम जलने से एयर क्वालिटी में सुधार

शहर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 दर्ज किया गया. बृहस्पतिवार शाम चार बजे यह 302 दर्ज किया गया था जबकि बुधवार को 24 घंटे का एक्यूआई 413 दर्ज किया गया था जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है.

नई दिल्ली: दिल्ली में तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता शुक्रवार को सुबह सुधरकर 'मध्यम' श्रेणी में पहुंच गई और मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसमें और सुधार होने की उम्मीद है. शहर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 दर्ज किया गया. बृहस्पतिवार शाम चार बजे यह 302 दर्ज किया गया था जबकि बुधवार को 24 घंटे का एक्यूआई 413 दर्ज किया गया था जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है.

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब", 301 से 400 के बीच 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार और साफ आकाश का प्रमुख कारण तेज हवाएं और पराली जलाने की घटनाओं में आयी भारी कमी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पर्यावरण शोध केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने कहा कि हवा पूरी रात अनुकूल बनी रही जिससे पूर्वानुमान से भी बेहतर स्थिति रही.

उन्होंने कहा, “आम तौर पर, रात में हवा शांत रहती है. बृहस्पतिवार की रात को हवा की गति (8-12 किलोमीटर प्रतिघंटा) रही जिससे बेहतर स्थितियां बनीं.” मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को हवा की अधिकतम गति 18 किलोमीटर प्रतिघंटा थी.

केंद्र सरकार की दिल्ली के लिये वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, वायु गुणवत्ता के शनिवार को 'संतोषजनक' से 'मध्यम' श्रेणी में रहने की उम्मीद है और रविवार को यह 'मध्यम' से 'खराब' श्रेणी के बीच रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनमत तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget