एक्सप्लोरर

दिल्ली में अगले 24 घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अनुमान

भीषण गर्मी से झुलस रही दिल्ली को बारिश का बेसब्री से इंतजार था. राजधानी दिल्ली में फिलहाल हल्की बारिश का अनुमान है जो गर्मी को कुछ हद तक कम करेगा.

दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस ने देश की राजधानी में लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. एक हफ्ते पहले हुई बारिश ने कुछ वक्त के लिए दिल्ली और एनसीआर का तापमान तो कम किया लेकिन उमस और चिलचिलाती धूप ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी. लेकिन मौसम विभाग द्वारा दिल्ली के लोगों को राहत की सास मिलने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिक RK जेनामानी के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्ली में मानसून आने का पूर्वानुमान है.भारतीय मौसम विज्ञान भवन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 15 जनवरी तक दिल्ली में रोज़ हल्की बारिश के साथ गरज का अनुमान है. इस दौरान तापमान भी 32 सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है.

भीषण गर्मी से झुलस रही दिल्ली को बारिश का बेसब्री से इंतजार था. राजधानी दिल्ली में फिलहाल हल्की बारिश का अनुमान है जो गर्मी को कुछ हद तक कम करेगा. अधिकतम पारा बीते दिन हुई बारिश से  दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है. दिल्ली में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिसने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड दिए. फिलहाल न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, वहीं अधिकतम 38.2 डिग्री सेल्सियस है. दिल्ली एनसीआर के साथ - साथ पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल में भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.

भारतीय मौसम विज्ञान भवन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ,आने वाले हफ्ते में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल - 

10 जुलाई - 

मौसम विभाग द्वारा अनुमानित न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा , वहीं अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बीते दिन के मुकाबले तकरीबन 2 डिग्री पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है. बादल छाए रहेंगे ,गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

 

11 जुलाई - 

न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है.  साथ ही अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट अधिकतम तापमान में भी होगी. हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश के साथ गरज की संभावना है. 

 

12 जुलाई 

तापमान में हर दिन गिरावट दर्ज किए जाने के क्रम में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनो में गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है.  गरज के साथ हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो सकता है. 

 

13 जुलाई 

न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले कोई परिवर्तन की उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. 

 

14 जुलाई 

न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है वहीं अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रहेगा. हल्की बारिश और गरज की संभावना है. 

 

15 जुलाई 

न्यूनतम तापमान पूर्व दिन जितना ही बना रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. अधिकतम तापमान  बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. गरज के साथ बारिश का अनुमान भी इस दिन बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget