एक्सप्लोरर

अगर मसूद अजहर नहीं माना तो हो सकता है ओसामा जैसा हाल: रामविलास पासवान

पासवान ने कहा, ''पुलवामा की घटना को लेकर वर्तमान सरकार कार्रवाई नहीं करती तो भी विपक्ष उसे लेकर आवाज उठाता.''

पटना: केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का स्वागत किया है. सोमवार को पासवान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के बाद भी अगर वह अपनी आतंकी गतिविधियां नहीं रोकता है, तो उसका हाल ओसामा बिन लादेन जैसा हो सकता है. पासवान के कहा कि ऐसा करने पर कोई देश इसके आपत्ति नहीं जताएगा.

पासवान ने पटना में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मसूद अजहर के मामले को लेकर चीन लगातार वीटो लगाता रहा था, अब चीन का इस मामले में साथ देना बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितना भी धन्यवाद दिया जाए कम है.

उन्होंने विपक्ष के इसे मोदी की उपलब्धि नहीं मानने की ओर इशारा करते हुए दलील दी कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1971 में बंगलादेश के खिलाफ स्वयं तो लड़ने नहीं गयी थीं पर उस जीत के लिए उनका नाम लिया जाता है.

पासवान ने कहा कि अगर मसूद अजहर अब भी बदमाशी करेगा तो जैसे ओसामा बिन लादेन के साथ हुआ वैसी घटना अजहर के साथ घट सकती है और कोई भी देश कुछ नहीं बोलेगा क्योंकि सभी मानते हैं कि वह आतंकी है और उस पर प्रतिबंध है.

उन्होंने कहा कि अगर पुलवामा की घटना को लेकर वर्तमान सरकार कार्रवाई नहीं करती तो भी विपक्ष उसे लेकर आवाज उठाता. पासवान ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जो सर्जिकल स्ट्राईक की गयी और पूरे विश्व की राय अपने पक्ष में की गयी, यह मामूली बात नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र की वर्तमान राजग सरकार के कार्यकाल के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ जो कार्रवाई की गयी है उससे देश की शान बढ़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget