एक्सप्लोरर

दौरे से पहले लंदन में छाया पीएम मोदी का जादू, टूर बस पर लिखा- ‘WELCOME MODI JI’

ब्रिटेन के इस दौरे पर वह प्रधानमंत्री थेरेसा मे और महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. मोदी लंदन में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे.

लंदन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में लंदन पहुंचेंगे. पीएम मोदी के इस दौरे से पहले ही लंदन में उनका जादू छा गया है. यहां उनके स्वागत के लिए टूर बसों पर ‘WELCOME MODI JI’ लिखा गया है. गहरे नीले रंग की इस बस पर पीएम मोदी का फोटो भी लगाया गया है. बता दें कि वह स्वीडन की यात्रा के बाद लंदन पहुंच रहे हैं. गौरतलब है कि अक्टूबर 2015 में पीएम मोदी के पहले लंदन दौरे के उपलक्ष्य में लंदन के चर्चित स्थलों के ईद गिर्द एक महीने के लिए 'मोदी एक्सप्र्रेस' बस की शुरूआत हुई थी. दौरे से पहले लंदन में छाया पीएम मोदी का जादू, टूर बस पर लिखा- ‘WELCOME MODI JI’ थेरेसा मे और महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करेंगे मोदी ब्रिटेन के इस दौरे पर वह प्रधानमंत्री थेरेसा मे और महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. मोदी लंदन में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे, जहां भारत के 5000 सालों की वैज्ञानिक उपलब्धियों और आविष्कारों को दर्शाया गया है. इस दौरान भारतीय और ब्रिटिश और भारतीय मूल के वैज्ञानिकों से भी प्रदर्शनी के दौरान पीएम मिलेंगे. कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे मोदी प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी ब्रिटेन यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आयुर्वेदिक चिकित्सा पर भी समझौते पर दस्तखत होंगे. पीएम मोदी की उपस्थिति में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और ब्रिटेन के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के बीच अनुबंध पर मुहर लगाई जाएगी. द्विपक्षीय कार्यक्रमों की ही कड़ी में पीएम मोदी और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे क्रिक संस्थान में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री कैंसर और मलेरिया इलाज शोध में लगे वैज्ञानिकों से भी मिलेंगे. साथ ही दोनों देशों के आला सीईओ के साथ भी बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री के ब्रिटेन दौरे में करीब एक दर्जन अहम फैसलों व समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है. इसमें नास्कॉम और इनोवेट यूके, नीति आयोग और उसके ब्रिटिश समकक्ष संस्थान के बीच समझौता शामिल है. भारत से भगोड़े अपराधियों की वापसी पर भी होगी बातचीत इसके अलावा ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की वापसी की प्रक्रिया निर्धारित करने पर भी सहमति अपेक्षित है. द्विपक्षीय बातचीत के दौरान भारत के भगोड़े अपराधियों की वापसी के संबंध में भी चर्चा की उम्मीद है. विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो इस मुद्दे पर दोनों मुल्क स्थापित तंत्र के जरिए बातचीत कर रहे हैं. गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू जनवरी 2018 में यूके गए थे तो इस संबंध में उनकी चर्चा हुई थी. साथ ही प्रत्यर्पण के सभी मामले निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के आधार पर चल रहे हैं. हालांकि यदि यह मुद्दा बातचीत के दौरान उठता है तो भारत इसपर विस्तार से चर्चा करना चाहेगा. ‘भारत की बात’ कार्यक्रम में सवालों के जवाब देंगे मोदी अपने कार्यकाल की इस दूसरी लंदन यात्रा में पीएम मोदी कल शाम एक अनोखे जनमंच को भी संबोधित करेंगे, जहां वो दुनियाभर में फैले भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद कर सकेंगे. अपने विदेशी दौरों में भारतवंशियों से संवाद की परंपरा निभाने वाले पीएम मोदी का अपने तरह का पहला कार्यक्रम है, जहां वो भारत के विकास और अपनी सरकार के बारे में सोशल मीडिया के जरिए आए सवालों के जवाब देंगे. लंदन में आज भारत की बात सबके साथ नामक इस कार्यक्रम के लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं. इसका आयोजन बीजेपी की विदेश संबंधी शाखा ओवरसीज फ्रैंड्स ऑफ बीजेपी कर रही है. मोदी ने नवंबर 2015 में हुई ब्रिटेन यात्रा में लंदन के वैंबली पार्क में भारतवंशियों के बड़े कार्यक्रम को संबोधित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget