एक्सप्लोरर

कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद भी डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 16% में नहीं मिली एंटीबॉडी, ICMR की स्टडी में खुलासा

ICMR की एक स्टडी में कोविशील्ड की दो डोज लेने वाले लोगों के 16.1% नमूनों में एंटीबॉडी नहीं मिली. इसके साथ ही स्टडी में सामने आया कि संक्रमित होने वाले लोगों के लिए डोज भी पर्याप्त हो सकती है.

नई दिल्लीः इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के रिसर्चर्स की एक स्टडी में कोविशील्ड वैक्सीन का एक डोज लेने वालों के 58.1% लोगों के सीरम नमूनों में डेल्टा वेरिएंट (B1.617.2) के खिलाफ न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी नहीं दिखी. वहीं, दो डोज लेने वाले लोगों के 16.1% सैंपल्स में न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी नहीं मिली.  

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व हैड डॉ. टी जैकब जॉन के मुताबिक" एंटीबॉडी नहीं दिखाई देना और मौजूद नहीं होना एक समान नहीं है. हो सकता है कि न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी का स्तर काफी कम हो, जिससे इसका पता नहीं चला. लेकिन यह मौजूद हो सकती है और व्यक्ति को संक्रमण,गंभीर बीमारी से बचा सकती है.” 

कोशिकाओं में CoV-2 वायरस की एंट्री को रोकते हैं टाइट्रेस 
न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज के टाइट्रेस, जो विशेष रूप से Sars-CoV-2 वायरस को टारगेट करते हैं और इसे मारते हैं या मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने से रोकते हैं. ये टाइट्रेस डेल्टा वेरिएंट खिलाफ B1 वेरिएंट की तुलना में कम थे. B1 वेरिएंट कारण भारत में संक्रमण की पहली लहर आई थी. B1 की तुलना में, डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी टाइट्रेस वैक्सीन की एक डोज लेने वाले लोगों में 78% कम, दो डोज लेने वालों में में 69% कम थे. इसके अलावा संक्रमित हो चुके और क डोज लेने वाले लोगों  में 66% कम थे. इसके साथ ही जिन लोगों को संक्रमण हुआ था और उन्होंने दोनों शॉट लिए, उनमें 38% कम थे.
    
स्टडी का मतलब यह है कि भारत के टीकाकरण अभियान में कुछ को कोविशील्ड के अतिरिक्त बूस्टर शॉट की आवश्यकता हो सकती है, जबकि जिन लोगों को संक्रमण हुआ है, उन्हें सिर्फ एक डोज ही देने की जरूरत पड़ सकती है.

संक्रमित हो चुके लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है एक डोज
डॉ. जॉन के अनुसार, "यह मानते हुए कि अध्ययन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सीरम स्वस्थ व्यक्तियों से था, न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी का स्तर उन लोगों में अधिक होगा जो बुजुर्ग हैं, पहले से बीमारियां हैं,  क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा रिपॉन्स कम है. इसका मतलब यह है कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष (महिलाएं एंटीबॉडी के उच्च स्तर का उत्पादन करती हैं), मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय, फेफड़े, गुर्दे की बीमारियों वाले या कैंसर का इलाज कराने वाले लोगों को तीसरी डोज दी जानी चाहिए. दूसरी ओर, एक डोज उन लोगों में इम्युन रिस्पॉन्स के लिए पर्याप्त है जिन्हें संक्रमण हुआ है"
 
यह भी पढ़ें

UP के जिला पंचायत अध्यक्ष के इलेक्शन में BJP का दबदबा, CM योगी बोले- 2022 में जीतेंगे 300 से ज्यादा सीटें
 
Weather Update: दिल्ली में गर्मी से कुछ राहत, उत्तर भारत में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट का अनुमान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget