एक्सप्लोरर

Punjab Election: बीजेपी के लिए क्यों अहम हैं मनजिंदर सिंह सिरसा, जिन्हें पार्टी ज्वाइन करने 4 हफ्ते बाद मिल गई 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा

Manjinder Singh in BJP: मनजिंदर सिंह सिरसा अकाली दल के जाने माने नेता रह चुके हैं. इसके साथ ही वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ी सफलता हासिल मिली. एक दिसंबर को अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के प्रेसिडेंट रहे मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी में शामिल होने के चार हफ्तों के भीतर ही मनजिंदर सिरसा ने सुरक्षा में इजाफा हो गया. गृह मंत्रालय ने बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के सुरक्षा कवर को 'Z' कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया है. इससे पहले उनके पास 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा था.

बीजेपी के लिए कितना अहम हैं मनजिंदर सिंह सिरसा
कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने पक्ष में करने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा को साधना बीजेपी के लिए पंजाब में दूसरी बड़ी कामयाबी है. राज्य में बीजेपी सिखों और किसानों को वापस लगातार जीतने की कोशिश कर रही है. बीते कुछ महीनों से बीजेपी को MSP और अन्य मुद्दों पर चल रहे किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. मनजिंदर सिंह के बीजेपी में आने से भगवा दल को पंजाब चुनाव में खुद को सिखों की हितैषी पार्टी बताने में मदद मिलेगी. इसलिए बीजेपी के लिए सिरसा अहम है.

26 नवंबर 2020 से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से बीजेपी सिखों को और अधिक मजबूती से लुभा रही है. सिरसा का पार्टी में शामिल होना उसी दिशा में एक कदम प्रतीत होता है.

दो बार दिल्ली विधानसभा के विधायक होने के अलावा, सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) के अध्यक्ष भी रहे हैं. इसी वजह से उनकी सिखों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है.  नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होने से कुछ समय पहले ही उन्होंने सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget