एक्सप्लोरर

डोकलाम में चीन के सड़क बनाने की खबरों पर राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज डोकलाम मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया. उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्थिति से निबटने के लिए 56 इंच वाले ताकतवर शख्स के पास कोई तो योजना होगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दक्षिणी डोकलाम में चीन द्वारा सड़क बनाये जाने की खबरों का हवाला देते हुए इससे देश के पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा के लिए खतरे की आशंका जताई. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज डोकलाम मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया. उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्थिति से निबटने के लिए 56 इंच वाले ताकतवर शख्स के पास कोई तो योजना होगी.

राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जबकि चीन ने सोमवार को यह दावा किया कि डोकलाम उसका है और भारत ने पिछले साल की तनातनी से सबक सीख लिया होगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने चीन के बयान की ओर ध्यान दिलाते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘पिछले सप्ताह हजारों लोगों ने मेरे ट्विटर सर्वेक्षण में भाग लिया. 63 प्रतिशत का मानना था कि मोदीजी डोकलाम मुद्दे से निबटने के लिए हगप्लोमेसी (गले लगाने की कूटनीति) अपनाएंगे, आरएम (रक्षा मंत्री) पर आरोप लगाएंगे और सार्वजनिक तौर पर हल्ला मचाएंगे.’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत के लिहाज से, मैं आशा करता हूं कि आप गलत हों और हमारे 56 इंच के शक्तिशाली व्यक्ति के पास कोई योजना होगी.’’ वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने आज इस मुद्दे पर कहा कि चीन ने उत्तरी डोकलाम के बाद दक्षिणी डोकलाम में भी निर्माण करना शुरू कर दिया है. उन्होंने मीडिया की खबरों और सेटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि चीन ने दक्षिणी डोकलाम में उस जगह पर सड़क का निर्माण किया है जो ‘चिकन नैक’ या ‘सिलीगुड़ी कॉरीडोर’ कहा जाता है. उन्होंने दावा किया इस क्षेत्र में चीन के निर्माण से पूर्वोत्तर राज्यों विशेषकर सिक्किम के लिए खतरा उत्पन्न हो जाएगा.

आरपीएन सिंह ने कहा कि यह हमारे देश के सड़क सम्पर्क को बाधित करने की चीन की साजिश से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री या गृह मंत्री का कोई बयान क्यों नहीं आया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने सेटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए जनवरी में ही यह कहा था कि चीन उत्तरी डोकलाम में सात हेलीपैड, सैन्य परिसर सहित तमाम निर्माण कर रहा था. बाद में रक्षा मंत्री ने मार्च में संसद में एक प्रश्न के उत्तर में इस बात को स्वीकार किया.

गौरतलब है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले साल सिक्किम के पास डोकलाम में 73 दिनों तक तनातनी चली थी. इससे पहले भारतीय पक्ष ने चीनी सेना द्वारा विवादास्पद क्षेत्र में सड़क निर्माण को रोक दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget