एक्सप्लोरर

पुलिस के आगे टूटी हनीप्रीत, पंचकूला हिंसा में शामिल होने का गुनाह कबूल किया: सूत्र

25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम की सजा के एलान के बाद पंचकूला में डेरा समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था. इस हिंसक प्रदर्शन में 36 लोगों की मौत हुई थी.

नई दिल्ली: राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत आखिरकार पुलिस की सख्ती के आगे टूट गई है. सूत्रों ने मुताबिक हनीप्रीत ने ये मान लिया है कि वो राम रहीम को सजा सुनाए जानवाले दिन पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश में शामिल थी.

राम रहीम को रेप का दोषी ठहराए जाने के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 36 लोग मारे गए थे. हनीप्रीत की रिमांड मांगते वक्त पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि उसे हनीप्रीत से एक लैपटॉप रिकवर करना है जिसमें एक नक्शा है. नक्शे में पंचकूला शहर का पूरा मैप, भागने की प्लानिंग सब था.

दोबारा मिली है रिमांड हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला कोर्ट से पुलिस को हनीप्रीत की छह दिन की रिमांड मिली थी. इस दौरान पुलिस उसे पूछताछ के लिए कई ठिकानों पर ले गई. पुलिस जानना चाहती थी कि हनीप्रीत जब फरार थी तब कहां कहां रुकी और किसने उसकी मदद की.

रिमांड पूरी होने तक पुलिस उससे कुछ खान नहीं जान पायी. पुलिस ने उसे रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की. कोर्ट ने पुलिस को तीन दिन की और रिमांड दी.

जेल में राम रहीम से सीबीआई ने की पूछताछ रोहतक के सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से सीबीआई ने जेल में ही तीन घंटे तक पूछताछ की है. ये पूछताछ कल की गई. राम रहीम से डेरे के साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सवाल जवाब किए गए. राम रहीम ने आरोपों से इंकार किया है. अब सीबीआई सामने आए एक साधु का बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी, ताकि बाद में वो पलट ना जाए.सीबीआई राम रहीम के कुछ और सहयोगियों और डेरे के कुछ डाक्टरों से भी पूछताछ करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget