एक्सप्लोरर

नक्सली कर रहे हैं बच्चों का इस्तेमाल, गृह मंत्रालय ने कहा- सुरक्षाबलों की मूवमेंट पर रखवाई जा रही नज़र

केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास मौजूद सूचनाओं के मुताबिक उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि झारखंड और छत्तीसगढ़ में मौजूद सीपीआई माओवादी संगठन अपने लाभ के लिए छोटे बच्चों का भी उपयोग कर रहे हैं.

नई दिल्ली: नक्सली संगठन अब अपने लाभ के लिए छोटे बच्चों का उपयोग भी करने लगे हैं. ऐसे छोटे बच्चों को बकायदा फौजी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है और उनसे छोटे कामों के अलावा सुरक्षाबलों की आवाजाही जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी एकत्रित कराई जा रही हैं. यह खुलासा खुद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया है. केंद्र सरकार ने अधिकारिक तौर पर माना है कि नक्सली संगठन छोटे बच्चों का उपयोग कर रहे हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास मौजूद सूचनाओं के मुताबिक उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि झारखंड और छत्तीसगढ़ में मौजूद सीपीआई माओवादी संगठन अपने लाभ के लिए छोटे बच्चों का भी उपयोग कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक ऐसे बच्चों की माओवादी संगठन द्वारा पहले तलाश की जाती है. मसलन यदि किसी के माता पिता दोनों की मौत हो गई है या फिर बच्चे का परिवार उसका खर्चा उठाने में सक्षम नहीं है तो ऐसे बच्चों को माओवादी संगठन अपने साथ रख लेता है.

गृह मंत्रालय के मुताबिक ऐसे बच्चों का इस्तेमाल नक्सली संगठनों द्वारा दैनिक काम में उपयोग में आने वाली चीजों को लाने ले जाने के लिए किया जा रहा है. साथ ही इन बच्चों से नक्सली ठिकानों पर खाना बनाने का काम भी लिया जा रहा है. यह बच्चे एक नौकर की तरह घर का सारा काम करते हैं. नक्सलियों को जो भी सुविधाएं चाहिए वह इन बच्चों द्वारा पहुंचाई जाती हैं. सबसे गंभीर बात यह है कि इन बच्चों द्वारा सुरक्षाबलों के एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने की बाबत भी मदद ली जा रही है. यानी उनके मूवमेंट पर नज़र रखवाई जा ही है.

केंद्रीय अर्धसैनिक बल के एक आला अधिकारी के मुताबिक क्योंकि छोटे बच्चों पर जल्दी से किसी को शक नहीं होता लिहाजा उस तरफ ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन कुछेक मामलों में यह पाया गया है कि सुरक्षाबलों की आवाजाही की खबर पहुंचाने का काम छोटे बच्चों द्वारा ही किया गया था. गृह मंत्रालय के पास मौजूद सूचना के मुताबिक इन बच्चों को बाकायदा फौजी प्रशिक्षण भी दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर यह लोग फायरिंग करने से लेकर आईईडी को लेकर एक जगह से दूसरी जगह भी भेजे जाते हैं. केंद्र सरकार के मुताबिक ऐसे बच्चे जब कभी भी पकड़े जाते हैं तो उनको बालकल्याण का काम भी पूरी तरह से किया जाता है.

संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget