एक्सप्लोरर

खैबर पख्तूनख्वा में मंदिर में तोड़फोड़ किये जाने पर भारत ने पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने पर भारत ने विरोध दर्ज कराया है. इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में एक मंदिर में तोड़फोड़ किये जाने की घटना को लेकर भारत ने पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया है.

सूत्रों ने बताया कि राजनयिक माध्यमों से पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया है. बुधवार को लोगों की भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की थी. वे इसके विस्तार कार्य का विरोध कर रहे थे.

इस हमले के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से ज्यादातर लोग एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्य हैं. करक जिले के टेरी गांव में मंदिर पर हुए हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की है.

प्रांतीय सरकार ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मंदिर का पुनर्निर्माण करने का आदेश दिया. साथ ही, दोषियों को न्याय के दायरे में लाने का भी संकल्प लिया.

स्थानीय पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के नेता रहमत सलाम खट्टक समेत 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

प्रांतीय पुलिस प्रमुख केपीके सनाउल्लाह अब्बासी ने कहा कि प्राथमिकी में 350 से अधिक लोगों का नामजद किया गया है. अब्बासी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी में आतंकवाद से संबंधित कानून की सभी धाराओं को शामिल किया गया है.

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को हमले का संज्ञान लिया था और स्थानीय अधिकारियों को अदालत में पांच जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है.

नए साल पर बड़ी सौगात, भारत में ऑक्सफोर्ड की ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन को एक्सपर्ट कमेटी की मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget