एक्सप्लोरर

हिमाचल: तेज़ बहते नाले के ऊपर से NDRF की टीम ने फंसे शख्स को बचाया, देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से आयी बाढ़ के कारण फंसे एक शख्स को एनडीआरएफ की टीम ने देर रात बेहद खतरनाक तरीके से बचाया है.

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से आयी बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है. वहीं, नदी-नालों में आए उफान के कारण स्थानीय लोग सहमे हुए हैं. ऐसे में अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एनडीआरएफ की टीम रात के वक्त एक शख्स को बचाते हुए दिख रही है.

दरअसल, रजोल गांव का रहने वाला सुनील धर्मशाला में अचानक आयी बाढ़ के चलते नालों के बीच फंस गया जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने देर रात बेहद खतरनाक तरीके से सुनील को बचाया. इस बचाव कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव से बह रहे नाले के ऊपर से रस्सी डाल फंसे सुनील को एनडीआरएफ की टीम निकाल रही है. बताते चले, बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है. कई गाड़िया बह गई तो कई होटलों को भी नुकसान हुआ है.

आपदा के चलते 2 लोगों की मौत 10 लापता

राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि प्राकृतिक आपदा के कारण दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग अभी भी लापता हैं. साथ ही कांगड़ा जिले में अलग-अलग जगहों पर 20 लोग फंसे हुए हैं. बाढ़ प्रभावित बोह गांव से 4 लोगों का रेस्क्यू किया गया है जबकि त्रिउंड के ट्रेकिंग से कुछ परिजनों और 80 छात्रों समेत 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया.

बारिश से उपजी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से उपजी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पहाड़ी राज्य को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अचानक आई बाढ़ से पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सोमवार को बात की और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget