एक्सप्लोरर

Himachal Election Result: हिमाचल चुनाव में यहां रहा कड़ा मुकाबला, कांग्रेस ने 15 सीटें 2 हजार से कम वोटों के अंतर से जीतीं

Himachal Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस ने जीत तो हासिल कर ली लेकिन कई सीटें ऐसी रहीं जहां काफी कड़ा मुकाबला रहा.

Himachal Election Result 2022: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 में से 40 सीट जीतकर भले ही सत्ता बीजेपी से छीन ली हो, लेकिन पार्टी ने 15 सीट पर 2,000 से कम मतों के अंतर से जीत हासिल की है. प्रदेश की भोरंज, सुजानपुर, दारंग, बिलासपुर, श्री नैना देवी, रामपुर, शिलाई और श्री रेणुकाजी में दोनों दलों के बीच वोटों का अंतर 1,000 वोट से कम था.

दोनों दलों के उम्मीदवारों के बीच भट्टियात, बल्ह, ऊना, जसवां परागपुर, लाहौल स्पीति, सरकाघाट और नाहन में केवल 1,000 से 2,000 मतों के बीच का अंतर रहा. राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के सिराज से 38,183 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि भाजपा उम्मीदवार पवन काजल ने कांगड़ा में 19,834 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

यहां रहा कड़ा मुकाबला

मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू आरक्षित सीट से 19,339 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. ठाकुर की जीत का फासला राज्य में सबसे ज्यादा है. भोरंज सीट से कांग्रेस के सुरेश कुमार ने महज 60 वोटों से जीत दर्ज की है, जो सबसे कम मतों के अंतर से मिली जीत है. इसके बाद, श्री नैना देवी से बीजेपी उम्मीदवार रणधीर शर्मा 171 और बिलासपुर से बीजेपी के प्रत्याशी त्रिलोक जामवाल 276 वोट से जीते हैं. कांग्रेस और बीजेपी को क्रमश: 40 और 25 सीट मिली, लेकिन मत प्रतिशत का अंतर महज 0.90 फीसदी रहा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा, ‘‘सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं. कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रयास से यह नतीजा आया है. मैं प्रियंका गांधी जी का धन्यवाद करता हूं. राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का भी योगदान रहा.’’

ये भी पढ़ें- Himachal Election Result 2022: हिमाचल कांग्रेस में CM पद के कई दावेदार, रेस में सबसे आगे चल रही प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पद पर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget