एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: CM जयराम ठाकुर, जेपी नड्डा, प्रतिभा सिंह समेत इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

Himachal Election: सुबह से ही राज्य के बड़े नेता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान कर रहे हैं. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार के साथ सिराज विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला.

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में सरकार चुनने के लिए जनता आज मतदान कर रही है. राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह से ही राज्य के बड़े नेता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान कर रहे हैं. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार के साथ सिराज विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला, इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद रहा और मतदान किया.  

जे. पी. नड्डा ने किया वोट

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भी हिमाचल प्रदेश में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया. मतदान करने के बाद नड्डा ने पत्रकारों से कहा, "प्रजातंत्र की दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन त्योहार का दिन होता है. जिस दिन जनता अपने मतों का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार 5 साल के लिए चुनती है. मैं सबसे निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करें और प्रजातंत्र को मजबूत बनाएं."

अनुराग ठाकुर और प्रतिभा सिंह ने मतदान किया

वहीं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे. धूमल ने हमीरपुर के समीरपुर में मतदान किया. इस दौरान उनके साथ बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने भी मतदान किया. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया. उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने कहा, मैं लोगों से यही अनुरोध करूंगी कि आप विकास और काम के नाम पर वोट दीजिए. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास किया है और आगे भी कांग्रेस ही हिमाचल का विकास बढ़ा सकती है.
 
आनंद शर्मा ने मतदान किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद आनंद शर्मा ने शिमला के लॉन्गवुड में मतदान किया. उन्होंने कहा, "रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा. आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है. वह भाजपा की B टीम है और वोट काटने के लिए हैं." शिमला में मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला पर हिमाचल के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मतदान किया. जबकि कांग्रेस विधायक विक्रामादित्य सिंह ने भी मतदान किया है. 

वहीं चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब तक 5.26 फीसदी, कांगड़ा जिले में सुबह 9 बजे तक 4.54 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान हुआ. लाहौल और स्पीति में 1.56 फीसदी और सिरमौर में 6.26 फीसदी मतदान हुआ है.

बता दें कि वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी. वहीं, 68 विधानसभा सीटों की वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी. इस बार के हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 412 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी दोबारा से सत्ता में आने के दावे कर रही है, तो वहीं कांग्रेस भी सरकार बनाने के लिए अपनी ताल ठोक चुकी है, इसके अलावा आम आदमी पार्टी  थी, बसपा, सीपीआई (एम) भी चुनावी मैदान में हैं. 

ये भी पढ़ें- 'केजरीवाल रंग बदलते हैं और फर्जीवाल हैं'...राजेंद्र पाल गौतम को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर भड़की BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget