एक्सप्लोरर

हाई कोर्ट अपनी आभा और महिमा खो रहा है: सीजेआई रंजन गोगोई

सीजेआई ने कहा कि न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ जैसे अच्छे जज जा रहे हैं और उनके विकल्प की जरूरत है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम बेहतर लोगों की तलाश में दिन प्रतिदिन काम कर रहा है. न्यायमूर्ति जोसेफ बृहस्पतिवार को रिटायर्ड हुए है.

नई दिल्लीः भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) रंजन गोगोई ने युवा वकीलों के जज बनने की अनिच्छा को लेकर बृहस्पतिवार को ''आशंका'' जाहिर की और कहा कि इसके पीछे एक कारण यह है कि हाई कोर्ट अपनी ''आभा और महिमा खो रही है.'' सीजेआई ने कहा कि न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ जैसे अच्छे जज जा रहे हैं और उनके विकल्प की जरूरत है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम बेहतर लोगों की तलाश में दिन प्रतिदिन काम कर रहा है. न्यायमूर्ति जोसेफ बृहस्पतिवार को रिटायर्ड हुए है.

उन्होंने कहा, ''अच्छे जज जा रहे हैं. हमें विकल्पों की जरूरत हैं और इसे मैं बार के साथ साझा करना चाहता हूं. मुझे डर है. मुझे आशंका है. बार के युवा वकील जज बनने के इच्छुक नहीं हैं.'' सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) द्वारा न्यायमूर्ति कुरियन के लिए आयोजित विदाई कार्यक्रम में सीजेआई ने कहा, ''इसका एक कारण यह भी है कि हाई कोर्ट में जज का कार्यालय अपनी आभा और महिमा को खो रहा है.''

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट की आभा और महिमा थीं जिसने बार की प्रतिभा को आकर्षित किया क्योंकि वकील कड़ी मेहनत करने और पैसों के मामले में बलिदान के इच्छुक होते थे. न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि जजों की प्रतिबद्धता और उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा और समझ से बार उनकी आभा को दोबारा बहाल कर सकती है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति कुरियन ने भी युवा वकीलों को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल दिया.

उन्होंने कहा, ''न्यायमूर्ति (दिवंगत) वी एस मालिमाथ ने एक बार मुझसे कहा था जिसे मैं हमेशा याद रखता हूं कि जब युवा अदालत के समक्ष बहस करते हैं और अच्छा काम कर रहे हों, तो हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और उनकी तारीफ करनी चाहिए. यह उन्हें प्रोत्साहित करेगा, प्रेरणा देगा और उनके जीवन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.''

इसके अलावा जनहित याचिकाओं (पीआईएल) के न्यायिक समय पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में न्यायमूर्ति कुरियन ने कहा, ''मुझे लगता है कि बड़ी संख्या में मामलों को जनहित में अनावश्यक रूप से उठाया जा रहा है.'' उन्होंने कहा कि कानून बनाने वाले लोग भी जनता के हितों से अवगत हैं क्योंकि वे सार्वजनिक नैतिकता के प्रति भी जागरूक हैं.

उन्होंने कहा कि संविधान के कारण भारत "संस्कृति, धर्म और दर्शनशास्त्र की विविधता" के बावजूद एक है, और जो लोग संविधान की व्याख्या में लगे हैं, उन्हें देश की विविधता को ध्यान में रखना चाहिए. उन्होंने कहा "कानूनविदों की चुप्पी आम आदमी की हिंसा से अधिक नुकसान पहुंचा सकती है."

न्यायपालिका के क्षेत्र में बिताये अपने कई वर्षों के बारे में बात करते हुए न्यायमूर्ति कुरियन ने कहा, ''मेरी अन्तरात्मा साफ है. मैं अपना सिर ऊंचा रख सकता हूं. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया है. हो सकता है मैं निपुण नहीं हूं, कोई भी निपुण नहीं हो सकता.''

अटार्नी जनरल (एजी) के के वेणुगोपाल और एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने न्यायमूर्ति कुरियन की प्रशंसा की. वेणुगोपाल ने कहा कि न्यायमूर्ति कुरियन सुप्रीम कोर्ट में सबसे अच्छे और सबसे खुशमिजाज जजों में से एक है.

उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत की पीठों द्वारा दिये गये 1040 फैसलों में न्यायमूर्ति कुरियन सदस्य थे और उन्होंने 843 फैसले खुद लिखे. सिंह ने अपने भाषण में केरल में बाढ़ राहत के लिए न्यायमूर्ति कुरियन द्वारा किये गये प्रयासों, बार के साथ उनके मधुर संबंधों और उनके धैर्य का भी जिक्र किया.

साकेत के रेस्टोरेंट में मर्डर, वारदात सीसीटीवी में कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget