एक्सप्लोरर

ED के जाल में हेमंत सोरेन, पूछताछ के ग्यारह दिन के भीतर हुए गिरफ्तार, जानें पूरी टाइमलाइन

Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. कथित भूमि घोटाले में ईडी ने आज उनसे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया.

Hemant Soren Resign: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार (31 जनवरी) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान सीएम सोरेन के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इससे पहले ईडी ने उनसे कई घंटे पूछताछ की.

सीएम आवास के आसपास के इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई है. इससे पहले ईडी ने 20 जनवरी को भी हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी. उस दौरान एजेंसी ने मुख्यमंत्री ने करीब 8 घंटे पूछताछ की थी. इसके बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को पेश होने के लिए एक के बाद एक 10 समन भेजे, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. 

'बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम छोड़ा'
हालांकि, ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दसवां समन जारी करते हुए कहा था कि या तो सीएम 29 से 30 जनवरी तक पूछताछ के लिए खुद समय तय करें या फिर टीम खुद समय तय कर लेगी. इसके बाद शनिवार ( 27 जनवरी) को हेमंत सोरेन रांची से दिल्ली रवाना हुए थे. खबर सुर्खियों में रही, क्योंकि वह राजभवन में बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए थे.

सूत्रों के मुताबिक 27 जनवरी की रात हेमंत सोरेन अपने दिल्ली वाले घर में सोए थे. खबरों के मुताबिक, 28 जनवरी को सोरेन ने कानूनी सलाह लेने का काम किया. हेमंत सोरेन ने 28 जनवरी को अभिषेक मनु सिंघवी से कानूनी सलाह ली. इस बीच उनके साथ मौजूद डीएसपी रांची वापस लौट आए थे.

31 घंटे रहे लापता
इसके बाद हेमंत सोरेन अचानक गायब हो गए. वह 31 घंटे तक लापता रहे और 29 जनवरी की दोपहर वह रांची पहुंचे. उसी दिन प्रवर्तन निदेशालय की टीम उनके दिल्ली आवास पर पहुंची थी. इस दौरान उनके आवास के बाहर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम क‍िए गए.

विधायकों के साथ की मीटिंग
ईडी की छापेमारी के दौरान द‍िल्‍ली आवास में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद नहीं थे. टीम ने हेमंत सोरेन कार भी जब्त की. सीएम सोरेन मंगलवार (30 जनवरी) को दोपहर में रांची स्थित अपने आवास पर पहुंचे. उन्‍होंने अपने व‍िधायकों के साथ मीट‍िंग की.

मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
इसके बाद बुधवार (31 जनवरी) को झारखंड के मुख्यमंत्री ने रांची में एससी-एसटी पुलिस थाने में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके बाद ईडी करीब दोपहर डेढ़ बजे पूछताछ करने के लिए उनके आवास पहुंचे. एजेंसी ने उनसे लगभग 8 घंटे पूछताछ की. पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें- 'चंपई सोरेन सोरेन होंगे झारखंड के नए सीएम', निशिकांत दुबे बोले, कल्पना सोरेन को क्यों नहीं बना पाए ये भी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, कॉकरोच पार्टी के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, CJP के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा वार
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ का विपक्ष पर हमला
धार में जुमे की नमाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने समाधान का भरोसा
धार में जुमे की नमाज के लिए SC ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने दिया ये जवाब
Jantar Mantar CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget