एक्सप्लोरर

Heavy Rain: मध्य प्रदेश और राजस्थान में आफत की बारिश, कई इलाकों बाढ़, हर तरफ तबाही और बर्बादी का मंजर

MP And Rajasthan Flood: विदिशा में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. पूरा विदिशा सैलाब में डूबा हुआ है. रतलाम में भी हालात बुरे हो गए हैं. उधर राजस्थान में भी हालात बिगड़ गए हैं.

Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) में भारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ (Flood) ने तबाही मचाई हुई है. मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां विदिशा (Vidisha) और गुना (Guna) समेत कई जिलों में स्कूल (School) बंद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) जारी है तो वहीं राजस्थान के झालावाड़ (Jhalawad) में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है. कई इलाके पानी में डूब गए हैं. हर तरफ तबाही और बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है.

राजस्थान के बारां और करौली में भी बाढ़ से हालात बिगड़ने लगे हैं. डैम का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंचा तो लोग सैलाब में घिर गए. पानी का प्रवाह सब कुछ अपने साथ बहा ले जाने पर आमादा है. लोग जान जोखिम में डालकर सैलाब के बीच से आने जाने को मजबूर हैं. पानी का तेज बहाव जैसे ही सड़क पर पहुंचा तो बाइक सवार पानी के तेज बहाव में लड़खड़ाने लगा. गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाल लिया.

हर तरफ पानी ही पानी

एक तरफ डैम का पानी कहर परपा रहा था तो दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश शहर को डूबो रही थी. जालावाड़ के कालीसिंधी बांध से करीब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे झालावाड़ के निचले इलाके में सैलाब आ गया है. नदी नाले उफान पर हैं. हालात इतने बिगड़ गए कि राहत और बचाव टीम को बुलाना पड़ा. रेस्क्यू टीम एक-एक मोहल्ले में जाकर लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है. SDRF के जवानों ने खेरखेड़ा के करीब 25 लोगों को सुरक्षित निकाला है.

मध्य प्रदेश में कई जिले बुरी तरह से प्रभावित

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बाढ़ (Flood) भंयकर रूप ले चुकी है. एक दो नहीं कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. यहां बाढ़ का मंजर ऐसा है जैसे कि बादल फटने के बाद तबाही आई हो. आसमानी आफत कहर बनकर टूटी है. शहर के शहर डूब गए हैं. शिवपुरी, रतलाम, रायसेन, मुरैना, उज्जैन, राजगढ़ और मालवा जैसे जिलों में सैलाब आया हुआ है. गुना जिला इस सैलाब में घिर गया है और खुद सीएम  शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) ने इस इलाके का हवाई दौरा किया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Flood: राजस्थान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, दो लोगों की मौत, दो लापता

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आने वाले 2 दिनों भारी बारिश की आशंका, जानें कहां हुई है कितनी बारिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget