एक्सप्लोरर

भारत की जवाबी कारवाई में पाकिस्तान की आधा दर्जन चौकियां तबाह, तीन सैनिक भी ढेर

भारतीय सेना के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, भारत की ये कार्रवाई अखनूर, मेंढर और केजी सेक्टर से लेकर पूंछ में जारी है ताकि एलओसी पर भारत की 'नैतिक-प्रभुता' कायम की जा सके.

नई दिल्ली: एलओसी पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर जवाबी कारवाई की है. भारत के हमले में पाकिस्तान की कम से कम आधा दर्जन चौकियां तबाह हो गई हैं. भारतीय सेना की जवाबी कारवाई सोमवार को पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के एक इंस्पेकटर के बाद की गई है. भारतीय सेना की कारवाई में पाकिस्तान के कम से कम तीन सैनिक मारे गए हैं जबकि एक जवान घायल हुआ है. भारतीय सेना के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, भारत की ये कार्रवाई अखनूर, मेंढर और केजी सेक्टर से लेकर पूंछ में जारी है ताकि एलओसी पर भारत की 'नैतिक-प्रभुता' कायम की जा सके.

पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी कबूल किया है कि भारत की फायरिंग में पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए हैं. अमूमन पाकिस्तान अपने सैनिकों की शहादत को भी इतनी आसानी से कबूल नहीं करता है. सूत्रों के मुताबिक, इसके मायने ये हैं कि पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. भारत की जवाबी कारवाई में पाकिस्तान की कम से कम सात (07) पोस्ट तो तबाह हो चुकी हैं. लेकिन सूत्रों ने इन खबरों का खंडन किया है कि भारत ने पाकिस्तान की किसी चौकी पर कब्जा कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, इन चौकियों को इतना नुकसान पहुंचाया गया है कि पाकिस्तानी सैनिक यहां से अब लंबे समय तक तैनात नहीं रह सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना पाकिस्तान के युद्धविराम के उल्लंघन का जवाब देने के लिए हेवी आर्टेलेरी और एटीजीएम मिसाइल का इस्तेमाल कर रही है. क्योंकि पाकिस्तान ने भी अपनी (अमेरिकी) एम198 तोपों के जरिए भारत पर हमला किया है. पाकिस्तान के जिन इलाकों में खासा नुकसान हुआ है वे रखचिकरी, रावलाकोट, नकियाल, शाहपुर-कांडी, कोटली और भिंबर हैं.

भारतीय सेना जमकर गोलाबारी कर रही है सूत्रों के मुताबिक, एलओसी पर भारतीय सेना इसलिए भी 'डोमिनेट' करना चाहती है क्योंकि पाकिस्तान से लगातार इस बात के इनपुट मिल रहे हैं कि इन सेक्टर्स में पाकिस्तानी बैट टीम का कोई एक्शन हो सकता है या फिर स्नाईपर फायरिंग से भारतीय सैनिकों को निशाना बनाया जा सकता है. साथ ही कोटली इत्यादि चौकियां आतंकियों के लांच-पैड्स के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं. इसलिए भारतीय सेना जमकर गोलाबारी कर रही है. खबरें ये भी हैं कि भारत की फायरिंग से घबराकर पाकिस्तान ने एलओसी से सटे अपने रिहाईशी इलाकों को खाली करा दिया है. क्योंकि पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान की चौकियां रिहायशी इलाकों के बेहद करीब हैं और रिहायशी इलाकों की आड़ लेकर पाकिस्तानी सेना भारत की चौकियों को निशाना बनाती है.

आपको बता दें कि पिछले दो-तीन महीने से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर भारत को उकसाने का काम कर रहा है. इस साल अब तक पाकिस्तान की तरफ से 685 बार युद्धविराम का उल्लंघन हो चुका है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget