एक्सप्लोरर

Weather Update: 28 मई के बाद ही लू से मिल सकती है राहत, 29-30 मई को आंधी-बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है.

आईएमडी ने रविवार को उत्तर भारत के लिहाज से 25-26 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया जब लू का प्रकोप अपने चरम पर हो सकता है. दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिन से जबरदस्त गर्मी है और कहीं-कहीं तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक जा रहा है.

Weather Update: 28 मई के बाद ही लू से मिल सकती है राहत, 29-30 मई को आंधी-बारिश की संभावना

राजस्थान में सोमवार को दिन का सर्वाधिक तापमान चूरू में 47.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया, वहीं उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद सबसे गर्म रहा जहां तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

श्रीवास्तव ने कहा कि इस अवधि में हवा की रफ्तार भी करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती तूफान है जो भूमध्यसागर से पैदा होकर मध्य एशिया में से गुजरता है. हिमालय के संपर्क में आने पर इससे पहाड़ों और मैदानों पर बारिश होती है.

आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ हिस्सों में लू चल सकती है वहीं कुछ स्थानों पर प्रचंड लू के थपेड़े महसूस किये जा सकते हैं.

Weather Update: 28 मई के बाद ही लू से मिल सकती है राहत, 29-30 मई को आंधी-बारिश की संभावना

अगले दो-तीन दिन में पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में कुछ-कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है.

आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, ‘‘उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के मैदानी भागों और इससे लगे पूर्वी भारत के आंतरिक हिस्सों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से 28 मई तक इन क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है जो 25 और 26 मई को अपने प्रचंड रूप में रह सकती है.’’

मैदानी क्षेत्रों में लू की घोषणा तब की जाती है जब वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस होता है, वहीं 47 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान की स्थिति में तीव्र लू चलती है. आईएमडी किसी मौसम की तीव्रता के आधार पर हरे, पीले, नारंगी या लाल रंग आधारित चेतावनी जारी करता है.

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि रेड अलर्ट की चेतावनी लोगों को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक घरों से नहीं निकलने की सलाह के साथ जारी की गयी है जिस समय लू का प्रकोप चरम पर होगा.

ये भी पढ़ें:

रेल भवन के दो और कर्मचारी कोरोना से संक्रमित, तीन दिन तक बंद रहेगी इमारत

मोदी सरकार ने बंगाल के लिए जारी किए 1000 करोड़ रुपये, जल्द केंद्रीय टीम करेगी राज्य का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget