एक्सप्लोरर

Delhi: हवाला कारोबारी दिल्ली से गिरफ्तार, लश्कर-ए-तैयबा और अल-बद्र के आतंकियों को फंडिंग का आरोप

Hawala Operator Arrested: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा व अल-बद्र के आतंकियों की फंडिग के आरोप में दिल्ली से हवाला ऑपरेटर मोहम्मद यासीन गिरफ्तार हुआ है. वह आतंकी संगठनों को लाखों रुपये पहुचा चुका है.

Terrorist Funding: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा व अल-बद्र के आतंकियों को फंडिंग के आरोप में एक हवाला ऑपरेटर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है. वह अब तक लाखों रुपये इधर-उधर कर चुका है. जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका से उसके पास हवाला के जरिए 24 लाख रुपये आए थे. जिनमें से 17 लाख रुपये आंतकी संगठनों तक पहुंचा चुका है. जबकि दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 18 अगस्त को अब्दुल हामिद मीर नाम के आतंकी को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था. उसी की निशानदेही पर दिल्ली से मोहम्मद यासीन की गिरफ्तारी हुई है.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र के आतंकियों को फंडिंग में मदद करने वाले एक हवाला ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद यासीन (48) है. जिसे दिल्ली के तुर्कमान गेट से गिरफ्तार किया गया है. मोहम्मद यासीन मीना बाजार दिल्ली में गारमेंट का व्यवसाय करता था. इस व्यवसाय की आड़ में वह हवाला का कारोबार कर रहा था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का दावा है कि मोहम्मद यासीन को हाल ही में साउथ साउथ अफ्रीका से 24 लाख रुपए हवाला के माध्यम से पहुंचाए गए थे. जिसमें से उसने 17 लाख रुपए जम्मू कश्मीर के आतंकी संगठनों तक पहुंचा दिए थे. यासीन के पास से 7 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं.

आतंकी अब्दुल हामिद से दस लाख रुपये हुए थे बरामद

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल के अनुसार जम्मू कश्मीर में जम्मू कश्मीर पुलिस ने 18 अगस्त एक आतंकी अब्दुल हामिद मीर को गिरफ्तार किया था. जिसके पास से 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे. उसी की निशानदेही पर इस हवाला ऑपरेटर का सुराग मिला. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की मदद से यासीन को गिरफ्तार किया है. इस हवाला ऑपरेटर ने अब्दुल हामिद मीर को 17 अगस्त को 10 लाख रुपये पहुंचाए थे. जैसे ही जम्मू-कश्मीर पुलिस से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को सूचना मिली. पुलिस ने उसे तुर्कमान गेट से गिरफ्तार कर लिया.

 कौन है मोहम्मद यासीन?

 दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल का दावा है कि मोहम्मद यासीन पेशे से गारमेंट ट्रेडर है. वह दिल्ली के मीना बाजार में व्यवसाय करता है. पुलिस के दावा है कि पूछताछ के दौरान यासीन ने बताया कि हवाला की रकम साउथ अफ्रीका से आती थी. जो भारत में मुंबई व सूरत में पहुंचाई जाती थी. वहां से हवाला नेटवर्क के माध्यम से यह रकम दिल्ली पहुंचती थी. यासीन इस हवाला चैन में दिल्ली लिंक से जुड़ा था. यहां से रकम लेने के बाद वह जम्मू-कश्मीर में लशकर-ए-तैयबा व अल-बद्र के आतंकियों तक रकम पहुंचाया करता था.

यह भी पढ़ें

CBI Raids: मनीष सिसोदिया के घर पर करीब 9 घंटे से जारी सीबीआई की रेड, AAP ने बताया साजिश, बीजेपी ने घेरा | 10 बड़ी बातें

Breaking News Live: 8 घंटे, 7 राज्य और 21 ठिकाने... डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच सरकार-CJP के बीच कहां बनी सहमति, किन मुद्दों पर बातें अटकी, जानें पूरी डिटेल्स
प्रदर्शन के बीच सरकार-CJP के बीच कहां बनी सहमति, किन मुद्दों पर बातें अटकी, जानें पूरी डिटेल्स
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, केन्द्र से मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget