क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'
हसीन जहां ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान संजय निरुपम ने फूलों का गुलदस्ता देकर पार्टी में हसीन जहां का स्वागत किया.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है. हसीन जहां ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान संजय निरुपम ने फूलों का गुलदस्ता देकर पार्टी में हसीन जहां का स्वागत किया.
Mumbai Congress President @sanjaynirupam today welcomed Model Hasin Jahan , wife of Cricketer Mohammed Shami to Congress family. pic.twitter.com/aFdt7YI0Lv
— MumbaiCongress (@INCMumbai) October 16, 2018
हसीन जहां इस साल के शुरुआत में तब चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने अचानक मीडिया के सामने आकर पति मोहम्मद शमी पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे. पेशे से मॉडल और चीयरलीडर रह चुकीं हसीन ने अपने पति शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अन्य महिलाओं से संबंध रखने जैसे कई आरोप लगाए थे.
उस दौरान शमी की मुश्किलें तब बढ़ गई थीं जब हसीन जहां ने दावा किया था कि उनके पास मोहम्मद शमी की पाकिस्तानी लड़की से चैट के स्क्रीनशॉट हैं. जिसमें शारीरिक संबंध बनाने और पैसे की लेने-देन की बात की गई है. हालांकि मोहम्मद शमी ने सभी आरोपों को उसी समय खारिज कर दिया. उनका कहना था कि कोई तीसरा शख्स उनके घर को बर्बाद करने पर तुला है और वही हसीन के कान भर रहा है.
यह भी देखें






















