एक्सप्लोरर

क्या शी जिनपिंग की सरकार की आलोचना करने की वजह से गायब हुए हैं जैक मा?

पिछले साल अक्टबूर महीने में जैक मा ने शंघाई में एक भाषण दिया था. अपने इस भाषण में उन्होंने चीन के सरकारी बैंकों और वित्तीय नियामकों की आलोचना की थी. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी इस आलोचना के बाद चीन की शी जिनपिंग की सरकार जैक मा पर बिगड़ गई.

बीजिंग: एशिया के सबसे अमीर शख्सियतों में से एक अलीबाबा ग्रुप के मालिक जैक मा पिछले दो महीने से लापता हैं. उन्हें इस बीच किसी सार्वजनिक समारोह में भी नहीं देखा गया है. उन्होंने अक्टूबर के महीने में चीन के वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की आलोचना की थी. द फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी शो अफ्रीकाज बिजनेस हीरोज के फिनाले में एक जज के तौर पर मा को हाल ही में रिप्लेस भी किया गया था.

इस रिपोर्ट में दावा किया गया, जजिंग वेबपेज से जैक मा की तस्वीर को हटा दिया गया है और शो के प्रोमोश्नल वीडियो में भी वह नहीं दिखाई दिए हैं. फिनाले को नवंबर में आयोजित किया गया, जबकि इसके कुछ समय पहले ही अक्टूबर में जैक मा ने शंघाई में दिए अपने एक भाषण में चीन के वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की आलोचना की थी.

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया, मा के दिए इस भाषण के बाद चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी उन पर बिगड़ गई और इसी के एक नतीजे के रूप में उनके एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निलंबित कर दिया. अलीबाबा के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि अपने शेड्यूल में से वक्त न निकाल पाने के चलते जैक मा अफ्रीकाज बिजनेस हीरोज के फिनाले में शामिल नहीं हो सके. पिछले महीने ही चीन के शीर्ष बाजार नियामक ने जैक मा द्वारा प्रतिस्पर्धा विरोधी तरीकों में शामिल होने के आरोपों के चलते अलीबाबा के खिलाफ जांच शुरू कर दी और उनसे तब तब देश से बाहर न जाने को कहा गया, जब तक कि जांच को पूरा नहीं कर लिया जाता.

इस पूरी स्थिति को लेकर शी जिनपिंग की कम्युनिस्ट पार्टी पर कई सवाल उठ रह हैं. जैक मा से पहले भी कई लोगों ने आलोचना की थी जिससे शी जिनपिंग नाराज हो गए थे. मार्च महीने में रेन झीकियांग नाम के बिजनसमैन भी अचानक गायब हो गए थे. उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को 'जोकर' करार दिया था. गायब होने के करीब छह महीने के बाद उन्हें 18 सालों की जेल की सजा मिली, इसके पीछे की वजह भ्रष्टाचार के अलग-अलग अपराध का कबूलनामा बताया गया. इतना ही नहीं साल 2017 में शियान जियानहुआ नाम के एक अरबपति फाइनेंसर को हॉन्ग-कॉन्ग के एक होटेल से निकालकर चीन लाया गया. कहा जाता है कि उन्हें तीन साल तक नजरबंद कर दिया गया.

यहां तक की कोरोना के शुरुआती दौर में भी चीन की सरकार ने अपनी 'क्रूरता' का परिचय दिया जिससे उसका असली चेहरा सामने आ गया था. ये वाकया चीन में कोरोना वायरस के व्हिसिल ब्लोअर कहे जाने ली वेलियांग से जुड़ा हुआ है. ली वेलियांग ने चीन को कोरोना वायरस की चेतावनी दी थी लेकिन बाद में वहां के प्रशासन ने उन्हें अफवाह फैलाने के लिए प्रताड़ित किया था. बाद में उनकी चेतावनी सच साबित हुई. वी वेलियांग पेशे से एक डॉक्टर थे और कोरोना के मरीजों का इलाज करते-करते खुद इसका शिकार हो गए.

पाकिस्तान में शिया हजारा समुदाय ने 11 खनिकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget