एक्सप्लोरर

हरियाणा: बीजेपी ने टिक टॉक स्टार को दिया टिकट, कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ मैदान में उतारा

जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट अभिनेत्री रह चुकी हैं और उन्होंने कुछ सीरियल में काम भी किया है. बीजेपी ने उन्हें आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है. राज्य की कुल 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे.

नई दिल्ली: टिक-टॉक स्टार की चुनावी मैदान में एंट्री में हो रही है. हरियाणा से बीजेपी ने सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा है. सोनाल फोगाट को बीजेपी ने पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर सीट से टिकट दिया है. सोनाली फोगाट के टिक टॉक पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं.

जानकारी के मुताबिक राजनीति में आने से पहले सोनाली अभिनेत्री थीं और कुछ सीरियल में काम भी किया है. टिक टॉक पर वीडियो बनाने का शौक रखने वाली सोनाली फोगाट के टिक टॉक पर फॉलोवर्स भी लगातार बढ़ रहे हैं.

आदमपुर विधानसभा सीट पर एक नजर

हिसार जिले में आने वाली आदमपुर विधानसभा सीट भजनलाल परिवार का गढ़ रही है. बता दें कि भजनलाल परिवार के किसी भी सदस्य को आदमपुर विधानसभा सीट पर कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है. खुद कुलदीप बिश्नोई तीन बार इस सीट से विधायक बन चुके हैं. 2014 में भी कुलदीप बिश्नोई इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए. 1967 में भजनलाल ने इस सीट से पहली बार चुनाव में जीत हासिल की थी. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई आदमपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बृजेंद्र से करीब 23 हजार वोट से पिछड़ गए थे.

इससे पहले बीजेपी पहलवान बबिता फोगाट को दादरी से और पहलवान योगेश्वर दत्त को बरोदा से अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. इसके अलावा मेवात की पुन्हाना सीट से नौक्षम चौधरी को बीजेपी ने टिकट दिया है. लंदन में रहने वाली नौक्षम चौधरी को बीजेपी ने मौजूदा विधायक रहीश खान का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया. बता दें कि बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा के लिए अंतिम सूची जारी की. इसतरह से पार्टी ने विधानसभा की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया.

हरियाणा सीटें- 90 विधानसभा का कार्यकाल- 2 नवंबर तक वोटर्स- 1.82 करोड़ बीजेपी सत्ता में मुकाबला- बीजेपी, कांग्रेस और आईएनएलडी(बंटी हुई)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 यहां साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था. तब बीजेपी राज्य में 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. उस समय राज्य में कांग्रेस सिर्फ 15 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को पिछले चुनाव में यहां 19 सीटें मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget