एक्सप्लोरर

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया दसवीं के परीक्षा परिणाम, लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं. इस परिक्षा में 69.86 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं. वहीं 60.27 लड़के सफल हुए हैं. इस तरह से लड़कियों ने लडक़ों से 09.59 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता देकर एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है.

चंडीगढ़ः हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं. जिनमें उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. परीक्षाएं मार्च महीने में हुई थीं. परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वैबसाईट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं.

शुक्रवार शाम जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस परिक्षा में 69.86 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं. वहीं 60.27 लड़के सफल हुए हैं. इस तरह से लड़कियों ने लडक़ों से 09.59 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत देकर एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है. इसके अतिरिक्त स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 62.38 फीसदी रहा है. वहीं नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 64.59 प्रतिशत रहा है.

इस परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव श्री राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से की है. इसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन और कोरोना महामारी से पूर्व सैकेंड्री परीक्षा के केवल चार विषयों की परीक्षा ही संचालित करवाई जा सकी थी. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनाई गई अंकन नीति अनुसार ही शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा भी सम्पन्न करवाए गए विषयों की परीक्षा के औसत अंकों के आधार पर अंक माने गए हैं, जिसके बाद ही परिणाम निकाला गया है.

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परिक्षा में हिसार जिले के नारनौंद की ऋषिता 100 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनी है. ऋषिता ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं. वहीं टॉप तीन रैंक में भी लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है. बता दें कि पहली तीन रैंक में 15 विद्यार्थी शामिल हैं. जिसमें 14 लड़कियां हैं और एकमात्र लड़का है. दूसरे रैंक पर 499 अंकों के साथ पांच लड़कियां हैं. 498 अंक हासिल कर नौ विद्यार्थियों ने तीसरे रैंक पर जगह बनाई है. जिसमें आठ लड़कियां और एक छात्र शामिल है.

इसे भी देखेंः

COVID 19: कब तक आएगा कोरोना वैक्सीन? संसदीय समिति को दी गई ये जानकारी

महाराष्ट्र: रेमडेसिवीर और टोसिलिजुमैब दवा न मिलने की शिकायतों पर गृहमंत्री ने की बैठक, हेल्पलाइन नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget