एक्सप्लोरर

भंसाली पर अनिल विज का हमला, कहा- 'एक विचारधारा को बढाने का काम करते हैं'

फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद जारी है और राजनीति भी खूब हो रही है. अब हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी इस विवाद में कूद पड़े हैं.

नई दिल्ली: फिल्म पद्मावती को लेकर महाभारत थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जो संग्राम चल रहा है उसपर राजनीति भी खूब हो रही है. अब हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी इस विवाद में कूद पड़े हैं.

करणी सेना ने राजस्थान के सीकर में आने वाली फिल्म पद्मावती के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली. करणी सेना ने न सिर्फ फिल्म पर रोक की मांग की बल्कि सिनेमाघरों में आग लगाने तक की धमकी भी दी है. संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में इतिहास से छेड़छाड़ और रानी पद्मावती के चरित्र को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लग रहा है.

Padmavati

देश भर में विरोध

राजस्थान ही नहीं देश के कई हिस्सों में पद्मावती का विरोध हो रहा है. बेंगलूरु में भी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पूरे कर्नाटक में फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी है और कल स्वाभिमान पदयात्रा निकालने का एलान किया है.

अनिल विज का बयान

राजपूत संगठन के अलावा फिल्म पद्मावती को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है. अपने बयानों से विवादों में रहने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज का नाम भी अब इस कड़ी में जुड़ गया है. अनिल विज ने कहा संजय लीला भंसाली ने न सिर्फ रानी पद्मावती की छवि धूमिल की है बल्कि सतीप्रथा के खिलाफ भारतीय कानून का भी उल्लंघन किया है. लोगों की भावनाओं का ख्याल करते हुए सेंसर बोर्ड को फिल्म पर रोक लगा देनी चाहिए. चरित्रवान रानी पद्मावती को डांस करते दिखाना इतिहास से छेड़छाड़ और भारतीय समाज का अपमान है.

अनिल विज ने निर्देशक संजय लीला भंसाली पर निशाना साधते हुए कहा कि भंसाली को अलाउद्दीन खिलजी जैसे लोगों की ही कहानी क्यों मिलती है जिसने भारतीय समाज को आहत किया है. भारतीय समाज में भी ऐसे अनेक वीर हैं जिनकी गाथा दिखाई जा सकती है लेकिन भंसाली ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वो एक विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं.

फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली पहले ही सफाई दे चुके हैं और अब फिल्म के निर्माताओं ने भी एलान किया है कि जिन्हें लगता है फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक है तो वो उन लोगों को पहले फिल्म दिखाने के लिए तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget