एक्सप्लोरर

हरियाणा: बगैर फीस चुकाये कर सकते हैं मेडिकल की पढ़ाई, सीएम खट्टर ने रखी ये शर्त

सीएम खट्टर ने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा के मेडिकल कॉलेज में जो इस साल से पढ़ेगा, उसे सरकारी नौकरी दी जाएगी. सीएम ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में हमने ऐसा इंतजाम किया है कि जितने भी लोग आएंगे, सभी को सरकारी नौकरी देंगे.

डॉक्टर बनने का सपना कई छात्रों का होता है लेकिन मेडिकल कोर्स की मोटी फीस के कारण कई लोग इस क्षेत्र की पढ़ाई करने की क्षमता नहीं दिखा पाते हैं. हालांकि अब हरियाणा में ऐसे छात्रों का सपना साकार हो सकता है. साथ ही मेडिकल की पढ़ाई मुफ्त में करने के बाद सरकारी नौकरी भी हासिल की जा सकती है. लेकिन इसके लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक शर्त भी रखी है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी देने की बात कही है. साथ ही सीएम खट्टर ने कहा है कि मेडिकल की पढ़ाई के बाद जो डॉक्टर सरकारी नौकरी करेगा, उसे फीस नहीं देनी होगी. हालांकि जो प्राइवेट नौकरी की तरफ रुख करेगा, उसे फीस का भुगतान करना होगा.

हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सेक्टर-9 में बनने वाले जिला कार्यालय की आधारशिला रखने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के दौरान सीएम खट्टर ने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा के मेडिकल कॉलेज में जो इस साल से पढ़ेगा, उसे सरकारी नौकरी दी जाएगी. सीएम ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में हमने ऐसा इंतजाम किया है कि जितने भी लोग आएंगे, सभी को सरकारी नौकरी देंगे और मेडिकल की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी करने वाले को फीस भी नहीं देनी होगी. ऐसे में उसके मेडिकल की पढ़ाई का खर्चा भी बचेगा.

साथ ही सीएम खट्टर ने कहा कि जो भी मेडिकल की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी करेगा, उसे मेडिकल की पढ़ाई की फीस भी नहीं देनी होगी. खट्टर ने कहा कि कई राज्यों में ऐसी व्यवस्था पहले से ही है. हमारा उद्देश्य भी स्पष्ट है कि मेडिकल पढ़ाई करने के बाद डॉक्टर सरकारी नौकरी करे. वहीं अगर डॉक्टर चाहता है कि वो प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी करेगा तो उसे फीस देनी होगी.

भरना होगा बॉन्ड

सीएम खट्टर ने आगे कहा कि जो भी मेडिकल की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी में जाना चाहेगा, उसे सिर्फ बॉन्ड भरना होगा. उससे फीस नहीं वसूल की जाएगी. ये सरकार का पैसा है जो कि बैंक से पढ़ाई के लिए लोन के रूप में दिया जाएगा. हालांकि प्राइवेट नौकरी करने पर ये फीस चुकानी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget