एक्सप्लोरर

दिव्यांग अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन निराश, कहा- बजट में दिव्यांगों की उपेक्षा की गयी

नेशनल सेंटर फॉर प्रोमोशन ऑफ इम्पलॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने कहा कि बजट में एक बार फिर दिव्यांग लोगों की 'उपेक्षा' हुई है.

नई दिल्ली: दिव्यांग अधिकारों के लिए काम करने वाले कुछ एनजीओ ने केंद्रीय बजट में दिव्यांग लोगों की कथित उपेक्षा पर 'निराशा' प्रकट की है. गैर सरकारी संगठन 'नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर द राइट्स ऑफ द डिसेबल्ड' ने एक बयान में कहा कि वह दिव्यांग व्यक्ति सशक्तिकरण विभाग के लिए आवंटन में कटौती पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराता है.

नेशनल सेंटर फॉर प्रोमोशन ऑफ इम्पलॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल (एनसीपीईडीपी) के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने कहा कि बजट दस्तावेज में कहा गया कि यह छह स्तंभों पर आधारित है. उनमें से एक आकांक्षी भारत का समावेशी विकास भी है लेकिन एक बार फिर दिव्यांग लोगों की 'उपेक्षा' हुई है.

अली ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति सशक्तिकरण विभाग के लिए आवंटन को 1,325.39 करोड़ रुपये से घटाकर 1,171.76 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इस तरह 150 करोड़ रुपये की कटौती की गयी है. आवंटन में करीब 12 फीसदी की कटौती से विभाग द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.

बुजुर्गों के लिए आईटीआर भरने से छूट के फैसले का स्वागत हालांकि, नागरिक संस्था दादी दादा फाउंडेशन (डीडीएफ) ने 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने से छूट प्रदान किए जाने का स्वागत किया है. संगठन के निदेशक मुनि शंकर पांडेय ने कहा कि इस कदम से बुजुर्ग लोगों को आयकर रिटर्न भरने के दौरान होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी. यह संगठन देश में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए काम करता है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के अपने बजट भाषण में कहा कि देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हम 75 वर्ष और इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर-अनुपालन का बोझ कम करेंगे. उन्होंने कहा, 'जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास केवल पेंशन और ब्याज से होने वाली आय है, उनके लिए आयकर रिटर्न जमा करने से छूट देने का प्रस्ताव है. भुगतान करने वाला बैंक उनकी आय पर आवश्यक कर कटौती करेगा.'

ये भी पढ़ें- Budget 2021 Survey: क्या नाराज किसान बजट से खुश होंगे, महंगाई बढ़ेगी या कम होगी, जानें जनता का जवाब

Budget 2021: बैंक संकट में फंसा तो कितनी सुरक्षित है आपकी जमा पूंजी? बजट में सरकार ने दिया ये प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget